Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
टैटू बनवाने के बाद स्किन केयर टिप्स
टैटू बनवा लेने के बाद कई लोगों के लिए स्किन केयर एक समस्या बन जाती है। अगर स्किन का ठीक तरह से ध्यान नहीं रखा जाता है तो टैटू का पिग्मेंट कलर हल्का पडऩे लगता है। साथ ही टैटू की स्हायी से त्वचा में खुजलाहट, रूखापन, परत बनने और लाल होने की समस्या आती है।
आज हम आपको कुछ ऐसे स्किन केयर टिप्स के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप टैटू के बाद अपनी त्वचा को इंफैक्शन से बचा सकते हैं। टैटू बनवाने के बाद के स्किन केयर टिप्स से पहले आपको टैटू बनवाने से पहले के स्किन केयर टिप्स जानना बेहद जरूरी है। इस बात का ध्यान रखें कि आप किसी स्वस्थ पार्लर में ही टैटू बनवाएं। सुई नई होनी चाहिए और इसमें इस्तेमाल होने वाली स्याही अच्छी गुणवत्ता की होनी चाहिए। टैटू बनवाने के बाद नीचे दिए गए स्किन केयर टिप्स को जरूर अपनाएं।
MUST CLICK: टैटू हटाने के आसान उपाय
1. मरहम का करें इस्तेमाल : मरहम से आसपास की त्वचा साफ रहेगी और बैक्टीरिआ के साथ-साथ इंफैक्शन भी दूर रहेगा। स्किन इंफैक्शन से बचने के लिए मरहम बेहद जरूरी है। टैटू का यह सबसे महत्वपूर्ण स्किन केयर है।

2. सूरज की रोशनी में ढंक कर रखें : टैटू के आसपास की त्वचा काफी नाजुक और संवेदनशील हो जाती है। इसलिए अपनी त्वचा को सीधे सूरज की रोशनी के संपर्क में न आने दें। बाहर जाते समय कम से कम त्वचा पर संसक्रीन लोशन या जेल अवश्य लगाएं।
3. नमी : समय के साथ-साथ टैटू के आसपास की त्वचा उतरने लगती है। इसलिए हमेशा इसमें नमी बनाए रखें। किसी अच्छे मॉइस्चराइजर को त्वचा पर नियमित रूप से लगाएं।
4. रगड़ें नहीं : महिलाओं को चाहिए कि वह टैटू बनवाने के 45 दिनों तक वैक्सिंग न करें या तब तक इंतजार करें जब तक कि टैटू का जख्म पूरी तरह से न भर जाए।
5. डाक्टर की सलाह : अगर टैटू बनवाने के काफी समय बाद भी टैटू ड्राई और फूला हुआ रहे तो डाक्टर से जरूर परामर्श लें। हो सकता है जख्म पूरी तरह से भरा न हो और त्वचा को नुकसान पहुंच जाए। टैटू वास्तव में बाहर की स्याही होता है। त्वचा का सही तरह से ध्यान न रखा जाए तो इंफैक्शन होने का खतरा रहता है। इसलिए टैटू के बाद स्किन केयर बहुत जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications
