Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मौनसून में ऑइली स्किन के लिये स्किन केयर टिप्स
गर्मी की तपिश खतम होने के बाद अब बारिश अच्छे से शुरु हो चुकी है। इस मौसम में चेहरे का खास ख्याल रखना चाहिये क्योंकि इस मौसम में बहुत ही चिप चिपी गर्मी होती है। चेहरे हर वक्त ग्लो करता रहे इसकेलिये चेहरे को रोजाना क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग करनी चाहिये। मौनसून का मजा आप तभी ले सकती हैं जब आपकी स्किन अच्छे से सांस ले सके। ऑइली स्किन के लिये आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जो आप मौनसून के समय अपना सकती हैं।

मौनसून में ऑइली स्किन के लिये स्किन केयर टिप्स
ऑइली स्किन केयर- मौनसून में ऑइली स्किन की केयर करना बहुत जरुरी है। पर अगर आप शुरु से ही त्वचा की देखभाल कर रही हों, तो आपको बाद में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। आपकी त्वचा के लिये टॉप 5 तुलसी फेस पैक
क्लीजिंग- चेहरे के पोर्स से तेल और गंदगी को साफ करने के लिये क्लींजर का प्रयोग करें। उसके बाद अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें। दिन में दो तीन बार चेहरा धोएं। चेहरे पर हफ्ते में दो बार फेस स्क्रब भी करें। इससे चेहरे को सांस लेने में मदद मिलेगी और चेहरे पर ब्लैक हेड भी नहीं होगा।
टोनिंग- आपका दूसरा स्टेप होना चाहये चेहरे की टोनिंग करना। आपके चहरे से पूरी गंदगी साफ हो चुकी है और अब चेहरा फ्रेश हो चुका है। इसलिये अब उस पर टोनर लगाइये जिससे स्किन के पोर्स बंद हो जाएं, नहीं तो खुले पोर्स में गंदगी फिर से जम सकती है। टोनर के रूप में आप रोज वॉटर लगा सकती हैं।
मॉइस्चराइजर- ऑइली स्किन ऑइली होती है पर इसका यह मतलब नहीं कि आप उस पर मॉइस्चराइजर ना लगाएं। आपको वॉटर बेस वाला मॉइस्चराइजर लगाना चाहिये।
फेस मास्क- फेस मास्क लगाने से चेहरा निखर जाता है। चेहरा चमकदार बनता है और डेड स्किन निकल जाती है। बाजारू फेस मास्क लगाने से अच्छा है कि आप घर पर रखे नींबू, ओट्स, अंडा, दूध, पपीता आदि से फेस मास्क तैयार करें। इन्हें चाहे तो केले प्रयोग करें या फिर मिक्स कर के।
स्वस्थ आहार खाएं- आप जो भी खाती हैं उसका असर आपकी त्वचा पर पड़ता है। ऑइली फूड और बहुत ज्यादा स्टार्च वाला आहार ना खाएं। आपको खूब सारे फल और सब्जियां खानी चाहिये। इसके अलावा ग्रीन टी और पानी पीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
