Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
घरेलू नुस्खों से हटाइये घाव के निशान
घाव के निशान एक्सीडेंट, सर्जरी या किसी इंजुरी के कारण होते हैं। शरीर पर घाव का निशान काफी भद्दा नजर आता है और हर कोई इसे छिपाने की कोशिश करता है। कई बार ये निशान इंसान के लुक को पूरी तरह से बर्बाद कर देते हैं और उन्हें बदसूरत भी बना देते हैं। साथ ही निशान से त्वचा भी खुरदुरी हो जाती है। इसके अलावा निशान से स्किन का टैक्चर भी बदल जाता है। ऐसे निशान से कई बार इंसान भीड़ का सामना करने से कतराने लगता है। साथ ही इससे कई बार व्यक्ति का आत्मविश्वास भी प्रभावित होता है और वह खुद को दूसरों के मुकाबले तुच्छ समझने लगते हैं। इसका हमारी मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ता है।
भारतीय महिलाओं की खूबसूरती के 10 राज
हम आपको कुछ ऐसे तरीके के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप निशान को मिटा सकेंगे। निशान को हटाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट, सर्जरी आदि का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसी तरह शरीर से घाव के निशान को हटाने के कुछ प्राकृतिक तरीके भी होते हैं। निशान को हटाने की विधि इस बात पर निर्भर करती है कि निशान कितना गहरा है। चाकू से कटने के निशान की तुलना में आग से जलने के निशान को हटाने के लिए कहीं बेहतर ट्रीटमेंट की जरूरत होती है। यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप घरेलू चीजों के जरिए निशान से छुटकारा पा सकते हैं।

1. नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट
नींबू सबसे प्रभावी नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट होता है। नींबू का इस्तेमाल कई सारे कास्मेटिक में भी किया जाता है। साथ ही यह घाव के निशान को भी हटाने में कारगर होता है। नींबू का इस्तेमाल निशान को हल्का बनाने का एक प्राकृतिक और प्रभावी तरीका है। इसके अलावा नींबू डेड स्किन सेल्स को भी हटाता है और नए स्किन के विकास को बढ़ावा देता है। घाव के निशान को कम करने के लिए रूई को नींबू के रस में डुबा लें और निशान पर रगड़ें। एक सप्ताह तक रोज ऐसा करें। आपको अच्छा खासा फर्क नजर आने लगेगा। टमाटर और आलू भी एक अच्छा नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है जो निशान को कम करता है।

2. शहद
घाव के निशान को प्राकृतिक रूप से कम करने के लिए शहद काफी फायदेमंद होता है। साथ ही शहद मॉइस्चराइजर का भी काम करता है। घाव के निशान दरअसल डेड स्किन सेल्स और टिशू होते हैं। शहद नए स्किन टिशू का विकास कर निशान को कम करता है। कुछ बूंद शहद लेकर उसे निशान पर नियमित रूप से लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए आप शहद और नींबू के रस को मिला भी सकते हैं। इन दोनों का मिश्रण घर पर निशान को कम करने का एक बेहतरीन तरीका है।

3. ग्रीन एलोवेरा
एलोवेरा हेल्थ और स्किन केयर में काफी फायदेमंद होता है। जेल या क्रीम के रूप में आप एलोवेरा को सीधे निशान पर लगा सकते हैं। एलोवेरा में एंटीफ्लामैटॉरी गुण पाया जाता है। यह गुण जख्म पर सूजन आने से रोकता है। एलोवेरा स्किन टिशू के रीपेयर और रीजेनरेशन में मदद करता है। निशान वाले हिस्से पर एलोवेरा जेल या क्रीम लगाएं। जब तक कि आपको फर्क नजर न आए इसे लगाना जारी रखें। निशान को प्राकृतिक रूप से हटाने का एलोवेरा एक प्रभावी तरीका है।

4. खीरा
खीरा न सिर्फ सस्ता होता है, बल्कि आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है। सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है। खीरा स्किन को मुलायम बनाता है और इसे हाइड्रेटेड रखता है। यह निशान को हल्का करने के साथ-साथ निशान के आसपास की सूखी त्वचा को नमी प्रदान करता है। खीरे का आप पेस्ट बनाकर उसे निशान पर लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए आप इसे पेस्ट को नियमित रूप से लगाएं। मार्केट में भी खीरे के अर्क से बने कई क्रीम और स्क्रब उपलब्ध हैं। घाव के निशान को कम करने में यह भी काफी कारगर होता है।



Click it and Unblock the Notifications
