Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
10 ब्यूटी हैबिट जिन्हें आपको हर रात दोहराना चाहिये
सोते समय आपका शरीर कई गम्भीर कार्य करता है, बस केवल जरूरत इस बात की होती है कि आप इसमें थोड़ा सहयोग करें। नीचे दिये गये सभी या फिर इनमें से कोई उपाय आजमा कर आप सुबह बिल्कुल तरोताज और सुन्दर दिख सकती हैं।
अगर आप रात को ये ब्यूटी टिप्स आजमा लेंगी तो आप दिन पर दिन निखरती जांएगी और लोग समझ भ्ीा नहीं पाएंगे कि आप अपने ऊपर ऐसा क्या कर रही हैं। आइये जानते हैं कि रात को सोने से पहले हमें कौन सी ब्यूटी हैबिट का पालन करना चाहिये। दाग-धब्बे रहित त्वचा पाने के लिये लगाएं तुलसी फेस पैक

1- अपना सम्पूर्ण मेकअप हटायें
तरोताजा उठने के लिये सोने से पहले अपना पूरा मेकअप हटायें। इसका मतलब है मस्कारा, लिप कलर सब कुछ। इससे आपके रोम छिद्र साफ रहेंगें और आँख भी किसी प्रकार की गन्दगी से मुक्त रहेगी।

2- दो तकियों का उपयोग करें –
चेहरे पर सूजन कम करने के लिये अपने सिर के नीचे अतिरिक्त तकिया लगायें। आप अपने सिर को 2 से 4 इन्च लकड़ी का गुटका लगाकर उठा सकते हैं। स्किन कॉस्मेटिक के संस्थापक और मेकअप आर्टिस्ट डिमिट्री जेम्स कहती हैं कि यह वह समय होता है जब गुरुत्वाकरण शक्ति आपके लिम्फ और रक्त का प्रवाह आपके चेहरे और आँखों के नीचे तरल को इकट्ठा नहीं होने देती।

3- प्यूरीफाइंग मास्क से धब्बों का उपचार करें –
मेल्बोर्न, ऑस्ट्रेलिया में क्लीनिक चलाने वाली त्वचा चिकित्सक डियेन डी फियोरी कहती हैं कि आप इसे दानों और मुहासों के लिये प्रयोग कर सकती हैं और रात भर छोड़ सकती हैं। ज्यादा समय के लिये त्वचा से सम्पर्क बेहतर परिणाम देता है।

4- ह्यूमिडिफायर चलायें –
सोने के कमरे में सुबह-सुबह सिरेमाइड और कोलेस्ट्राल युक्त मॉस्चुराइजर के साथ ह्यूमिडिफायर के प्रयोग से आपकी त्वचा नम और फूली हो जाती है जो उत्तेजक और एलर्जी उत्पन्न करने वाले तत्वों से लड़ने की क्षमता के साथ-साथ त्वचा को सूखी एवं झुर्रीदार होने से बचाती है। रात भर की नमी से त्वचा पर दिन के समय के मॉस्चुराइजर से बचा जा सकता है या हल्का प्रयोग किया जा सकता है क्योंकि भारी मॉस्चुराइजर के साथ सनस्क्रीन या मेकअप ठीक नहीं चलता।

5- हाथ पर क्रीम लगाकर ही बाहर निकलें –
सुबह-सुबह अपने हाथों पर गाढ़ी, सादी मॉस्चुराइजर का उपयोग करके हाथों और नाखूनों को सुन्दर हना सकती हैं। प्रमाणित त्वचा चिकित्सक और आर्ट ऑफ डर्मैटोलॉजी की संस्थापक जेसिका क्रैन्ट, एमडी कहती हैं कि दिन भर हाथ धुलने और सूखी हवा के प्रभाव में हाथों की खोई नमी को बरकरार रखने के लिये हममे से कई हाथ की क्रीम लगते हैं। रात ही वह समय होता है जब हम दिन के नुकसान की भरपाई कर सकते हैं, जो हमारी त्वचा और नाखूनों नम रखकर लम्बे समय तक बढ़ने वाले, मजबूत और परत रहित बनाती है।

6- रेशम के तकिये के खोल का प्रयोग करें –
अपने बालों को सिलिकॉन मुक्त शैम्पू से धोकर रेशम के तकिये के खोल का प्रयोग करें। रेशम या सैटिन के तकिये का खोल बालों की सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिये लाभकारी है। सूती तकियों के रेशे बालों की त्वचा के लिये खुरदरे होते हैं। रेशम पर यदि खर्च नहीं करना चाहती हैं तो सूती या लिनेन के तकिये के खोल को एक या दो दिन में बदलने से भी बेहतर आसर दिखेगा।

7- अपने बालों को सहेज कर रखें –
आपके बालों में तेल और धूल होती है जो कि चेहरे पर या तकिये को खोल पर जा सकती है जिससे बाल टूट सकते हैं। सोते समय बालों को सहेज कर जूड़ा बना ले जिससे कि वे चेहरे से दूर रहें।

8- आठ घण्टे अवश्य सोयें
रात भर अच्छी तरह से सोने से आपकी सुन्दरता पर प्रभाव पड़ता है। मशहूर सज्जाकार रेनी राउल्यू कहती हैं कि सोने से आँखों के नीचे के काले घेरे कम होते हैं क्योंकि कम सोने से शरीर के परिसंचरण तन्त्र पर अस्र पड़ता है जिससे कि आँखों के नीचे वाहिनियों में रक्त रूका रह जाता है और बह नही पाता है। कम सोने से आपकी त्वचा पीली और थकी-थकी सी लगती है।

9- लीव-ऑन एक्सफालियेटर आजमायें
जब आप सो रही होती हैं तो आपकी त्वचा अपनी मरम्मत का भरपूर प्रयास करती है। यह लीव-ऑन एक्सफालियेटर लगाने का सबसे बढ़िया समय होता है क्योंकि रोज के पराबैंगनी किरणों के सम्पर्क और वातावरण के हानिकारक तत्वों के कारण हुये नुकसान की भरपाई के लिये अवयवों को सोखने और मरम्मत का समय मिल जाता है।

10 - आँखों की क्रीम का प्रयोग करें
आपने लाखों बार सुना होगा लेकिन आँख की क्रीम जरूरी है। 20 की उम्र से ही रात में विशेष मॉस्चुराइजर और आँखों की क्रीम का उपयोग करें। सुबह के समय आपकी त्वचा नम और फूली हुई होगी।



Click it and Unblock the Notifications
