Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
5 स्टेप में पाएं चेहरे पर तुरंत फेयरनेस
जब भी आप अपने चेहरे को शीशे के सामने देखती होगी, तब यह जरुर सोंचती होगीं कि काश आपकी भी त्वचा बेदाग और गोरी होती। आज कल किसी के पास इतना समय नहीं है कि वह दिन भर महंगे पार्लर में जा कर दिन बिताए। यहां हम आपको कुछ ब्यूटी टिप्स बताएंगे जो कि आपके बिजी होने के बावजूद भी आराम से आजमा सकती हैं।
झुर्रियों से लड़ने के लिये करें आयुर्वेदिक उपचार
त्वचा पर कोई भी ब्यूटी ट्रीटमेंट करने से पहले आपको यह जानना जरुरी है कि आपको अपनी त्वचा को हर बाहरी डैमेज से बचाना होगा जिससे आपकी त्वचा हमेशा बेदाग और गोरी बनी रहे।
नहीं तो आप चाहे जो कुछ भी चेहरे पर लगा लें, उसका कोई असर नहीं दिखेगा। अब आइये जानते हैं कुछ आसान से ब्यूटी टिप्स जो आपकी त्वचा को तुरंत ही फेयर कर देंगे।

STEP 1: क्लींज, टोन और मॉइइस्चराइज
अगर आपको तुरंत फेयरनेस पानी है तो हमेशा इस मंत्र को ध्यान में रखें।

क्लीजिंगः
अच्छा होगा कि आप एक अच्छा सा क्लींजर खरीद लें। चेहरे पर साबुन का प्रयोग बिल्कुल भी न करें नहीं तो त्वचा रूखी बन सकती है।

टोनिंगः
दूसरा स्टेप है चेहरे को हाइड्रेट करने का। टोनर आपकी स्किन को स्मूथ और मुलायम बनाते हैं। यह आपकी त्वचा को टाइट कर के चेहरे के सभी खुले पोर्स को बंद कर देते हैं, जिससे आपको एक साफ और गोरी त्वचा मिलती है।

मॉइस्चराइजरः
कोई भी स्किन केयर रूटीन इस के बिना बिल्कुल ही अधूरी है। अपनी त्वचा के अनुसार मॉइस्चराइजर का चयन करें1 रूखी त्वचा के लिये भारी मॉइस्चराइजर और ऑइली त्वचा के लिये ऑइल फ्री मॉइस्चराइजर चुने।

STEP 2: कंपैक्ट पाउडरः
चेहरे पर एक फेयरनेस रेडियंट पावडर या मिनरल लूज पावडर लगाएं, जिससे आपकी त्वचा तुरंत ही गोरी दिख सके। इससे त्वचा ऑइल फ्री भी रहती है।

STEP 3: हनी और टी बॉटर फेस पैकः
शहद और चाय का पानी तुरंत ही आपको गोरा बना सकता है। अगर आप इसमें चावल का आटा भी मिक्स कर दें तो यह बहुत ही अच्छा फेस स्क्रब भी बन सकता है।

STEP 4: संतरा और दही फेस पैकः
अगर आपकी त्वचा काली और टैन पड़ चुकी है तो, दही और संतरे के छिलके का पाउडर मिक्स कर के पैक बनाएं। इस पैक को लगा कर चेहरे पर सूखने दें और फिर 15 मिनट बाद बिल्कुल साफ त्वचा पाएं।

STEP 5: हल्दी फेस पैकः
हल्दी, बेसन और दूध को मिक्स करें और पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं। फिर 10 मिनट के बाद चेहरे पर एक मिनट तक आइस फेशियल करें। आइस से चेहरे की त्वचा टाइट बनेगी और हल्दी पेस्ट से चेहरा गोरा हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
