Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
हर तरह की त्वचा के लिये टॉप 5 नेचुरल फेस पैक
यहां पर हम आपको चेहरा निखारने के लिये 5 तरह के आसान फेस पैक बनाने की विधि बता रहे हैं। जब भी आपको लगे कि आपके चेहरे से चमक गायब हो रही है या फिर सूरज की तेज धूप की वजह से चेहरे का रंग दब गया है, तब इन फेस पैक को जरुर आजमाएं। इन फेस पैक में काफी सारे पोषण मिले हुए हैं, जो आपके चेहरे में कुदरती चमक भरेंगे और त्वचा का रंग-रूप सुधारेंगे। बाजार में मिलने वाले फेस पैक से ज्यादा अच्छे से नेचुरल फेस पैक होते हैं। आइये जानते हैं कौन से हैं वे नेचुरल फेस पैक।
कैरट फेस पैक
यह फेस मास्क ऑइली और नार्मल त्वचा के लिये अच्छा है। इसे बनाने के लिये आपको चाहिये 2 ताजी गाजर और आधा चम्मच शहद। सबसे पहले गाजर को पेस्ट के रूप में महीन पीस लें और उसमें शहद मिक्स कर के चेहरे पर 15 मिनट तक लगाए रखें। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

एवाकाडो फेस पैक
इसका मास्क रूखी त्वचा के लिये अच्छा है। यह क्रीमी फ्रूट हाई लेवल के फैट और पोषण से भरा हुआ होता है, जिसे लगाने से चेहरा मुलायम बनेगा और ग्लो करने लगेगा। इसे बानने के लिये 1/4 कप अवाकाडो का गूदा लें, 1 अंडे का सफेद भाग और 1 चम्मच शहद ले कर मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तब चेहरा ठंडे पानी से धो लें।
आलू और दही फेस पैक
सनबर्न हो गया हो तो, इस पैक को लगाने से लाभ मिलेगा। बनाने के लिये 1 चम्मच घिसा आलू और आधा चम्मच दही मिक्स करें। इस पैक को चेहरे, गरदन और अलग अलग भागों पर लगाएं। 15 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।

ओटमील पैक
इसे बनाने के लिये 1/2 चम्मच ओटमील और 2 चम्मच दूध मिक्स करें। सभी सामग्रियों को मिक्स करें और चेहरे पर 15 मिनट तक के लिये लगाएं। जब पैक सूख जाए तब हल्के गुनगुने पानी से धोएं।
फ्रूट मास्क
यह मास्क चेहरे को निखारने में मदद करता है। सनबर्न और हीट से जो चेहरे को नुकसान पहुंचता है, वह ठीक हो जाता है। इसे बनाने के लिये 1 केला, 1 स्लाइस पपीता, आधा कप स्ट्रॉबेरी और 1 टीस्पून ताजी क्रीम मिक्स करें और चेहरे पर 20 मिनट तक लगाए रखें। फिर चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
