Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चाय, जूस और मठ्ठा लगा कर कीजिये दाग-धब्बों का सफाया
अगर आपके चेहरे पर झांइयों, मुंहासे या फिर किसी अन्य प्रकार के दाग धब्बे हैं, तो उन्हें साफ करने के लिये आप प्राकृतिक तरल पदार्थों का प्रयोग कर सकती हैं। तरल पदार्थ से मतलब है जैसे नारियल का पानी, ग्रीन टी या फिर ब्लैक टी, बीयर, चाय या गुलाब जल आदि। इन्हें अपने चेहरे पर लगाने या फिर इससे अपने मुंह को धोने से चेहरा बिल्कुल चमक जाएगा, जिसको देख कर आप खुद कहेंगी कि वाह क्या कमाल हो गया।
SKIN CARE TIPS: पुरुषों के मुहांसे के लिए घरेलू फेस पैक
बहुत सी लड़कियां इस बात को नहीं समझती कि जो कमाल हमारी त्वचा पर प्राकृतिक चीजे़ कर सकती हैं वो बाजार में मिलने वाली क्रीम और लोशन नहीं कर सकती। इसलिये आपको भी अगर इसका फायदा उठाना है तो अभी से ही अपनी त्वचा पर इन तरल पदार्थों का प्रयोग करना शुरु कर दें। आइये जानते हैं कि चेहरे को दाग-धब्बे रहित बनाना है तो, उस पर कौन से तरल पदार्थ लगाएं।

नारियल पानी
हर सुबह अपने चेहरे को नारियल पानी से धोएं, क्योंकि इसमें पोटेशियम होता है जेा आपकी स्किन को ग्लो करेगा।

मठ्ठा
यह प्राकृतिक तरल पदार्थ है जो कि चेहरे पर लगाने से दाग धब्बो को हल्का कर देगा। अगर आपके चेहरे पर एक्ने हैं तो आप इसे नियमित रूप से लगाएं।

दूध
दूध को कई कामों में प्रयोग कर सकते हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपकी स्किन से ब्लैकहेड मिट जाए तो हर सुबह अपने चेहरे को दूध से धोएं। फिर इसे हल्का सूख जाने दें और किसी कठोर कपडे़ से रगड़ कर ब्लैकहेड साफ कर लें।

पानी
अगर आपकी स्किन ऑइली है तो अपने चेहरे को धोने के लिये हल्के गरम पानी का प्रयोग करें। अगर स्किन ड्राई है तो ठंडे पानी का प्रयोग करें।

बीयर
क्या आप जानते हैं बीयर से चेहरे को धोने से चेहरे की झाइयां गायब हो जाती हैं।

चाय
काली चाय या ग्रीन टी ड्राई चेहरे को ठीक करता है। इसको चेहरे पर लगाने से चेहरा कोमल बनता है।

गुलाब जल
अगर चेहरे पर एक्ने हैं या फिर पिंपल के दाग हैं तो, आप गुलाब जल लगा कर उसे ठीक कर सकती हैं।

भिगोया बादाम
मुठ्ठी भर बादाम ले कर उसे पानी में भिगो दें। दूसरे दिन उसी पानी से चेहरे को धोएं। यह प्राकृतिक उपचार चेहरे पर पडे़ दाग को साफ कर देगा।

सोया मिल्क
सन बर्न को चेहरे से हटाने के लिये आपको सोया मिल्क का प्रयोग करना चाहिये।

टमाटर का रस
चेहरे पर अगर झुर्रियां पड़ गई हों तो उस पर टमाटर का रस लगाएं। टमाटर को कूंच कर उसे आंखों और मुंह के आस पास लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
