Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
क्या पालक का जूस, त्वचा को चमकदार बनाता है ?
हम सभी को पोपॉय याद है, उसके मुताबिक सारी दुनिया में पालक से बेहतरीन चीज कुछ भी नहीं है, उस कैरेक्टर ने सारे बच्चों को पालक खाना सिखा दिया था। अपनी गर्लफ्रैंड को बचाने के लिए वह पालक का जूस पीता था और ताकतवर बन जाता था। वास्तव में पालक कई गुणों से भरपूर होती है। इसमें ढ़ेर सारे विटामिन, मिनरल और ऑयरन होते है। इससे न सिर्फ बॉडी हेल्दी बनती है बल्कि त्वचा में भी दमक आती है।
ताजी पालक में कारोटेन्स, अमीनो एसिड, पौटेशियम और आयोडिन होता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन ए, के, सी और बी होता है। इसमें अल्केमाइन मिनरल्स भी होते है जो शरीर में पीएच बैलेंस को बनाएं रखते है। पालक के नियमित सेवन से लाइफ हेल्दी रहती है। इसे कई तरीके से खाया जा सकता है- कच्चा, सूप, उबालकर, सब्जी, भुजिया आदि। हर तरीके से इसका लाभ ही पहुंचाता है। पालक के जूस के त्वचा पर कई लाभ होते है तो निम्म प्रकार हैं:

दाने को सही कर दें :
कई बार शरीर में दाने निकलने लगते है। पालक के सेवन से शरीर की इम्पोरिटी दूर हो जाती है और दाने सही हो जाते है। चेहरे पर होने वाले पिंपल भी पालक की मदद से सही हो जाते है। इसके पत्तों को पीसकर 15 से 20 मिनट तक लगाने पर भी आराम मिलता है। पालक के जूस को पीने से सबसे ज्यादा लाभ मिलता है और चेहरे पर दमक आती है।

एंटी - एजिंग ट्रीटमेंट/ बढ़ती उम्र को छुपाएं :
पालक में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसके सेवन से त्वचा की झुर्रियां दूर हो जाती है और चेहरे की त्वचा में कसाव आ जाता है। पालक के जूस के नियमित सेवन से बढ़ती उम्र की त्वचा सम्बंधी समस्याएं भी दूर हो जाती है और चेहरे पर दमक आ जाती है।

टैन से बचाव :
सनबर्न या टैनिंग की समस्या भी पालक के सेवन से दूर हो जाती है। पालक का जूस लाभकारी होता है, क्योंकि इसमें विटामिन बी कॉम्पलेक्स होता है जो सूर्य की खराब किरणों से त्वचा की रक्षा की रक्षा करता है।

कॉम्पलेक्शन बेनीफिट/ कठिन लाभ :
पालक में विटामिन के और फोलेट होता है जो त्वचा को दानोंरहित और डार्क सर्कल से मुक्त कर देता है। अगर आपका रंग सांवला है तो पालक के जूस का सेवन करें। इसके सेवन से रंग गोरा हो जाता है। लेकिन सेवन नियमित रूप से करना अनिवार्य है।

त्वचा को सही बनाएं :
पालक जूस में विटामिन ए और विटामिन सी होता है, जो त्वचा के विकार को दूर देता है। इसे पीने से त्वचा में दमक आ जाती है और रंग भी गोरा हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
