Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
कांतिमय त्वचा पाने के लिये प्रयोग करें कच्चा दूध
चेहरे को चमकदार और दाग धब्बे रहित बनाने के लिये आप न जाने कौन कौन से देसी नुस्खे आजमाती होंगी। पर क्या आपने घर पर मौजूद कच्चे दूध का प्रयोग किया है? जी हां, हम यहां उबले हुए दूध का नहीं बल्कि कच्चे दूध की बात कर रहे हैं। कच्चा दूध चेहरे को निखारने तथा उसकी देखभाल करने के काम में लाया जाता है। पुराने जमाने से ही हमारी दादी-नानी कच्चे दूध का प्रयोग चेहरे पर लगाने के लिये प्रयोग किया करती थीं।
कच्चा दूध हर तरह की त्वचा पर लगाया जा सकता है। आप कच्चे दूध को चाहे तो ऐसे ही लगाएं या फिर इसे किसी फेस पैक में मिक्स कर के लगाएं। आइये जानते हैं कि कच्चा दूध चेहरे को कांतिमय बनाने के लिये किस प्रकार से प्रयोग किया जा सकता है।
5 स्टेप में पाएं चेहरे पर तुरंत फेयरनेस

स्किन टोनर
यह टोनर ऑइली स्किन वालों के लिये अच्छा है। इसको लगाने से चेहरे में लचीनापन आएगा। टोनर बनाने के लिये थोडे़ से कच्चे दूध में कुछ बूंद नींबू का रस मिलाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट तक लगाए रखने के बाद हल्के गरम पानी से धो लें। अगर त्वचा रूखी है तो गुलाब जल भी लगा सकती हैं।

मॉइस्चराइजर
सर्दियों के दिनों में चेहरे पर दूध लगाने से त्वचा में नमी आती है क्योंकि यह अंदर तक जा कर उसमें समा जाता है। कच्चे दूध का फेस मास्क बनाने के लिये आपको 2/3 चम्मच बेसन के साथ कच्चा दूध मिलाना होगा। फिर उसमें कुछ बूंद शहद और गुलाब जल की डालें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर के चेहरे पर 10 मिनट तक लगाए रखें और फिर हल्के गरम पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर ग्लो भी आएगा।

स्किन क्लींजर
कच्चा दूध त्वचा के अंदर जा कर उसे गहराई से साफ करता है। यह गंदगी, तेल और ब्लैकहेड्स को निकालता है। फेस मास्क बनोन के लिये मूंग दाल को थोडे से दूध के साथ मिक्सी में पीस लें। फिर इसे चेहरे पर 10 मिनट तक लगाए रखने के बाद स्क्रब कर के निकालें। इसी तरह से दूसरा फेस पैक बनाने के लिये आपको एक कटोरे में 100 ग्राम कच्चा दूध और एक चौथाई नींबू निचोड़ कर चेहरे और हथों में लगाएं। फिर 10 मिनट के बाद इसे पानी से धो लें।

एंटी टैनिंग
अगर आपका शरीर धूप में ज्यादा देर तक रहने के बाद टैन हो गया है तो, उसके लिये मास्क बनाएं। मास्क बनाने के लिये 5-6 बादाम और 5-6 खजूर को कच्चे दूध में 1 घंटे के लिये भिगो दें। फिर इसका पेस्ट बना कर चेहरे तथा अन्य हिस्सों पर लगाएं और 15 मिनट के बाद स्क्रब करते हुए छुड़ा लें। फिर पानी से चेहरा साफ कर लें।

रंग साफ करने के लिये
अगर आपको गोरी रंगत पानी है तो, चेहरे पर चंदन पावडर और कच्चे दूध को मिक्स कर के चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में चेहरा दूध की तरह गोरा हो जाएगा।

मुंहासे दूर करने के लिये
एंटी एक्ने फेस पैक बनाने के लिये आपको 2/3 मुल्तानी मिट्टी के साथ दूध और गुलाबजल मिलाना होगा। इसे नियमित चेहरे पर लगाने से चेहरे के मुंहासे धीरे धीरे गायब हो जाएंगे। चेहरे पर बार-बार मुंहासा होने से कैसे रोके?

चेहरे के ग्लो के लिये
जब चेहरे पर दूध और चीनी मिक्स कर के लगाया जाएगा तो चेहरे पर निखार अएगा और चेहरा ग्लो करने लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
