Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ये 10 आदतें जो बना देती है आपकी त्वचा को ऑयली
यह बहुत जरुरी है कि आपको इस बात की जानकारी हो कि आपकी त्वचा किस प्रकार की है। हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा हर वक्त अच्छी दिखे। अगर आपको अपनी त्वचा की केयर करना है तो सबसे पहले जाने की आपकी स्किन टाइप क्या है। ऑयली स्किन बहुत जल्द गंदी हो जाती है जिससे इस पर मुंहासे तथा अन्य प्रकार की त्वचा संबन्धी समस्याएं पैदा हो जाती हैं।
इसके अलावा त्वचा को बहुत अधिक ऑयली बनाने का जिम्मा कुछ अलग किसम की आदतों पर भी निर्भर करता है। आप अपनी स्किन की देखभाल कैसे करती हैं, यह भी काफी बड़ी बात होती है।
Biggest Clearance Sale: Myntra Grab All Coupons For Free
अगर आपकी स्किन पहले से ही ऑइली है और इस वक्त वह और भी ज्यादा ऑयली हो जाती है, तो यहां जानिये वे 10 आदतें जो बना देती है आपकी स्निक को और भी ज्यादा ऑयली।
ऑयली स्किन: क्या खाएं और क्या नहीं

कॉस्मैटिक का प्रयोग
अगर आप बहुत ज्यादा मेकअप प्रोडक्ट का इस्तमाल करती हैं तो भी ऑयली स्किन की समस्या हो जाती है। इससे आपकी स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं।

चेहरे को ना धोना
अगर आपकी त्वचा ऑइली है तो आपको चेहरा कई बार धोने की आदत होनी चाहिये।

ज्यादा क्रीम लगाना
अगर आप बहुत अधिक क्रीम का प्रयोग करते हैं तो भी चेहरा ऑइली हो जाता है।

खूब ज्यादा ब्रश का प्रयोग
अगर आप हर वक्त चेहरे पर तरह तरह के मेकअप ब्रश का प्रयोग करती रहती हैं तो स्किन ऑइली बन जाती है।

गलत उत्पाद लगाना
आपको पता होनी चाहिये कि आपकी स्किन टाइप क्या है। अगर आप ऐसा क्लींजर प्रयोग कर रही हैं जो कि ड्राई स्किन के लिये बनाया गया है तो भी आपकी स्किन ऑइली हो सकती है।

चेहरा ना साफ करना
जब चेहरे पर धूल मिट्टी जम जाती है और आप उसे कई घंटो तक साफ नहीं करती हैं, तो वह पोर्स को बंद कर देता है। इससे त्वचा ऑइली हो जाती है।

तेल वाला भोजन
जब शरीर में तेल की मात्रा बढ़ जाती है तो भी त्वचा की केयर करना जरुरी हो जाता है। ऐसे में आपको ऑइली भोजन से दूरी बना लेनी चाहिये।

पीरियड्स
शरीर में जब हार्मोन बदलने लगता है तो चेहरे पर पिंपल की समस्या बढ़ जाती है। इससे भी स्किन ऑइली बन जाती है।

तनाव
जब आप अधिक तनाव लेने लगती हैं तो शरीर में ऑइल ग्लैंड उत्तेजित हो जाता है जिससे अत्यधिक तेल निकलना शुरु हो जाता है।

मौसम में बदलाव
जब मौसम गरम होता है और उसमें नमी बढ़ जाती है तो भी चेहरा ऑइली हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
