Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घर पर कैसे बनाएं प्राकृतिक ब्लीच
आज कल गोरा बनने के चाह हर किसी में होने लगी है। अगर चेहरा साफ-सुथरा और चमकदार है तो अंदर से आत्मविश्वास आता है और मन खुश रहता है। बाज़ारों में मिलने वाली ब्लीच क्रीम चेहरे के लिए काफी हानिकारक होती है।
उसमें तरह तरह के रसानयनों के अलावा ऐसे तत्व होते हैं जो बाद में त्वचा पर प्रभाव डालते हैं। अगर आपके पास थोड़ा सा टाइम हो तो क्यूं न घर में ही ब्लीच तैयार कर लिया जाए।
FREE COUPONS: Get 60% Off on Lifestyle products at Myntra hurry!
प्राकृतिक ब्लीच लगाने पर आपका चेहरा तो निखरेगा ही और साथ में कोई स्निक एलर्जी भी नहीं होगी। घर में मिलने वाले प्राकृतिक पदार्थ जैसे, दही, संतरा, पपीता, शहद, टमाटर आदि ब्लीच बनाने के काम लाए जा सकते हैं।
आइये जानते हैं घर पर कैसे बनाएं प्राकृतिक ब्लीच...
बॉडी ब्लीच करने के घरेलू उपाय

दही
थोड़ी सी दही को नहाने से पहले अपने चेहरे और गरदन पर रगड़े। इससे डेड स्किन हटेगी और गंदगी दूर होगी।

संतरा
संतरे में ढेर सारा विटामिन सी और ब्लीचिंग गुण होते हैं। इससे चेहरे पर पड़े काले दाग धब्बे दूर होते हैं, इसलिये संतरे के रस और दही को अपने फेस पैक में डाल कर लगाना ना भूलें।

पपीता
थोड़ा सा पका पपीता मसल कर दूध के साथ मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। फिर इसे चेहरे और गरदन पर लगाएं। फिर इसे 10-12 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें।

शहद
अगर आपको चमकदार त्वचा चाहिये तो शहद को सीधे चेहरे पर लगाइये। या फिर आप इसे नींबू के रस के साथ मिक्स कर के भ्ज्ञी लगा सकती हैं।

खीरा और एलोवेरा
खीरे और एलोवेरे का रस मिक्स कर के चेहरे पर 20 मिनट तक के लिये लगाएं। इससे स्किन फ्रेश और गंदगी दूर हो जाएगी।

टमाटर
पका हुआ टमाटर लें, उसमें थोड़ी सी दही डालें। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक के लिये लगाएं। यह एसिडिक होता है जो त्वचा को ब्लीच कर देता है।

बेसन
बेसन में थोड़ा सा पानी मिलाइये और पेस्ट बनाइये। इसे चेहरे पर लगाइये और जब यह सूख जाए तब इसे धो लीजिये।

आलू
एक कच्चा आलू घिस कर उसमें कुछ बूंद गुलाब जल की मिलाइये। फिर 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लीजिये। इससे डार्क सर्कल भी दूर हो जाते हैं।

ओटमील
ओटमील का पावडर बनाइये और इसमें टमाटर कर रस मिलाइये। टमाटर ब्लीच का काम करता है और ओट्स स्क्रब का काम करता है। इसे त्वचा पर लगाइये और फरक देखिये।

बादाम
दो बादाम को रातभर पानी में भिगो दीजिये। सुबह पेस्ट बनाइये और चेहरे पर 10 मिनट तक के लिये लगाएं । इससे त्वचा गोरी और साफ हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
