Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
फेशियल के पहले जरुर कर लें ये 10 काम
गुड लुक्स के लिये फेशियल करवाना आज एक आम बात हो चुकी है। फेशियल से ना केवल चेहरा टाइट बनता है बल्कि उसमें से तेल, गंदगी और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। यह त्वचा की अंदर से सफाई करता है तथा पोर्स के साइज को भी कम कर देता है।
आज हम आपके साथ असरदार फेशियल टिप्स जो कि खास कर ऑयली स्किन के लिये हैं, शेयर करेंगे। इन्हें आजमाने से आप के चेहरे से एक्ने और पिंपल्स दूर होंगे तथा चेहरे की मासपेशियां रिलैक्स होंगी।
READ: किस तरह करें फ्रूट फेशियल ?
फेशियल करवाने के दौरान जो मसाज होती है, उससे खून का दौरा बढ़ता है और चेहरे से दाग धब्बे दूर होते हैं। साथ ही उम्र से जल्दी बुढापा नहीं आता।
फेशियल करवाने से पहले इन नियमों का पालन करें जिससे आपको अच्छा रिजल्ट मिले। आइये जानते हैं घर पर फेशियल करवाने से पहले क्या क्या करें...

स्क्रबिंग
यह चेहरे से डेड स्किन को हटाती है और चेहरे की गंदगी दूर करती है। आप घर पर शक्कर और शहद मिला कर स्क्रब तैयार कर सकती हैं।

दूध और शहद का क्लींजर
अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो प्राकृतिक क्लींजर जो कि दूध और शहद से बना हो, उससे साफ करें। इससे अत्यधिक तेल और गंदगी साफ होती है। आप चाहें तो ओट्स और दही मिला कर पैक भी बना सकती हैं।

मॉइस्चराइजिंग
इससे चेहरे को पोषण मिलेगा इसलिये यह स्टेप कभी न भूलें। क्लीजिंग के बाद मॉइस्चराइजर प्रयोग करें और फिर फेशियल के लिये जाएं।

स्टीमिंग
भाप लेने से चेहरे के बंद पोर्स खुल जाते हैं। इससे गंदगी दूर होती है और जब फेशियल करवाएंगी तो उसका पोषण उस पोर में आसानी से समाएगा और ग्लो देगा। स्टीमिंग केवल 10 मिनट तक करें।

टोनिंग
चेहरे पर टोनर लगाना बहुत जरुरी है। इससे चेहरे के बड़े पोर्स छोटे हो जाते हैं। आप चाहें तो रोज वॉटर का इस्तमाल कर सकती हैं।

क्ले फेशियल मास्क
चेहरे पर फेस पैक लगाने से चेहरे का अत्यधिक तेल निकल जाता है और चेहरा फ्रेश दिखने लगता है। फेस पैक घर पर बनाने के लिये मुल्तानी मिट्टी, नींबू का रस, दही और टमाटर का रस मिलाएं और 15 मिनट तक लगाने के बाद धो लें।

एलोवेरा जैल
फेशियल के पहले एलोवेरा जैल लगाना न भूलें। इसमें एंस्ट्रीजेंट गुण होते हैं जो चेहरे को सुखा देता है। यह चेहरे से किसी भी प्रकार के संक्रमण को हटा देता है।

लेवेंडर तेल
यह एक खुशबूदार तेल है जिसे लगाने से चेहरे का अत्यधिक तेल निकल जाता है।

बेसन और दही
फेशियल के पहले बेसन और दही का पेस्ट लगाएं। इससे तेल निकल जाएगा और चेहरा हेल्दी और ग्लोइंग बनेगा।

फेशियल का चुनाव
कुछ फेशियल केवल ड्राई स्किन के लिये ही बने होते हैं। इसलिये हमेशा लेबल पढ़ कर ही फेशियल किट खरीदना चाहिये। या फिर चाहें तो घर पर ही खुद फ्रूट्स, शहद और नींबू मिला कर फेशियल क्रीम बना लें।



Click it and Unblock the Notifications
