Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
10 चीज़ें जिनके कारण त्वचा पर होती है खुजली
स्किन रैश का क्या अर्थ है? त्वचा पर लालिमा और खुजली के साथ हाइव्ज़ (पित्ती) आना या न आना, इसे ही स्किन रैश कहा जाता है। यह कई बातों का संकेत हो सकता है हालाँकि इसका सबसे सामान्य कारण किसी प्रकार की एलर्जी होना है। सूखी, खुजलीदार और शुष्क त्वचा हमें पागल कर देती है क्योंकि इसके कारण बहुत तकलीफ और परेशानी होती है। कभी कभी केवल मॉस्चराइज़र लगाकर त्वचा की खुजली से आराम मिल जाता है। कभी कभी त्वचा की खुजली बहुत गंभीर भी हो सकती है तथा ऐसे समय में त्वचा रोग विशेषज्ञ की सलाह लेना आवश्यक होता है। त्वचा की खुजली का अर्थ है कि कुछ एलर्जी पैदा करने वाले कारक त्वचा के संपर्क में आ रहे हैं। एलर्जी उत्पन्न करने वाले कारक कुछ बाह्य कण होते हैं जिनकी त्वचा पर नकारात्मक प्रतिक्रिया होती है।
स्कैल्प की खुजली भगाने के दमदार तरीके
यदि खुजली वाली त्वचा पर ध्यान नहीं दिया गया तो तो यह बढ़ सकती है और घाव भी हो सकता है। त्वचा एक सजीव और श्वास लेने वाला अंग है अत: यदि इस पर पूरा ध्यान नहीं दिया गया तो आपका रंग अच्छा नहीं होगा। खुजली वाली त्वचा से न केवल आपका रंग ख़राब होगा बल्कि इससे आपको तनाव भी होगा। आप किसी भी काम पर ध्यान केन्द्रित नहीं कर पायेंगे क्योंकि आपका पूरा ध्यान त्वचा की खुजली पर जाएगा। स्वस्थ खाने का सीधा प्रभाव त्वचा पर पड़ता है। त्वचा की खुजली के लिए सर्वोत्तम उपचार यह है कि भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ, फलों का रस और पानी का सेवन करें क्योंकि ऐसा करने से त्वचा डिहाईड्रेशन (निर्जलन) से बची रहती है।
योनि में खुजली का कैसे करें इलाज
यदि आप त्वचा की खुजली का कारण जानते हैं तो आप पहले ही इसे रोक सकते हैं। यहाँ कुछ चीज़ों की सूची दी गई है जिनके कारण आपको खुजली की समस्या हो सकती है:

मौसम:
शुष्क और खुजली वाली त्वचा, ठण्ड के मौसम में होने वाली आम समस्याएं हैं, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ठंडे बाहरी मौसम के कारण आपकी त्वचा से नमी बहुत जल्दी सूखती जाती है। इसके लिए डीप मॉस्चराइजिंग लोशन का उपयोग करना सबसे अच्छा होता है। इसी प्रकार गर्मियों में अल्ट्रावायलेट किरणों के कारण त्वचा में एलर्जी की समस्या आती है। इसका सबसे अच्छा उपचार यह है कि धूप में निकलने से पहले त्वचा पर अच्छी तरह से सनस्क्रीन लोशन लगायें।

आहार:
त्वचा के नीचे जमा हुआ वसा त्वचा को नरम और लचीला रखता है। यदि आपके आहार में ये वसा उचित मात्रा में नहीं होंगे तो आपको त्वचा की खुजली की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

धूम्रपान:
धूम्रपान न करें! अन्य खतरों के अलावा निकोटिन त्वचा को नुकसान पहुंचाता है तथा इसे खुजलीदार बनाता है।

कमरे की नमी:
इनडोर हीटिंग के कारण कमरे की नमी ख़त्म हो जाती है जिसके कारण आपकी त्वचा शुष्क हो जाती है। तो यदि आप वास्तव में इनडोर हीटिंग का उपयोग करना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि हमेशा ह्युमिडफायर का उपयोग करें।

परफ्यूम्स:
वयस्कों में खुजली का एक अन्य कारण परफ्यूम्स और इत्र का बहुत अधिक मात्रा में उपयोग करना भी है क्योंकि इनमें बहुत अधिक मात्रा में केमिकल होते हैं।

साबुन:
बहुत से साबुन त्वचा के लिए कठोर होते हैं क्योंकि वे डिटर्जेंट आधारित होते हैं। वे त्वचा से प्राकृतिक तेल निकाल देते हैं तथा उसे सूखा और खुरदुरा बना देते हैं।

निकेल के आभूषण:
निकेल का उपयोग मिश्र धातु बनाने के लिए किया जाता है जो कई धातु उत्पादों में मिलता है जैसे आभूषण और बॉडी पियर्सिंग में। ईयरलोब में होने वाली खुजली बहत सामान्य है क्योंकि बहुत सी बालियों में निकेल होता है।

लेटेक्स:
लेटेक्स एक दूधिया तरल होता है जो रबर के पेड़ से प्राप्त होता है। यदि ग्लोव्स या कंडोम का उपयोग करने के बाद आपकी त्वचा पर खुजली हो तो इसका अर्थ है कि आपको लेटेक्स की एलर्जी है।

कपड़ा:
हमेशा यह सलाह दी जाती है कि कॉटन (सूती), सिल्क या अन्य कोई नरम कपड़ा पहने ताकि आपकी त्वचा आसानी से सांस ले सके।

हेयर डाई और टैटू:
हेयर डाई और टैटू में बहुत तीव्र केमिकल (रसायन) होते हैं जिसके कारण त्वचा की खुजली की समस्या आ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
