Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
दही फेस पैक से चेहरा बनाएं चमकदार और स्वस्थ
नैन-नक्श भले ही बहुत आकर्षक न हों, लेकिन अगर त्वचा स्वस्थ और चमकदार है तो मेकअप के बाद चेहरे पर अलग ही निखार आ जाता है। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के साथ ही घरेलू उपचार की भी जरूरत होती है। आज हम आपको ऐसे ही खाद्य पदार्थ के बारे में बताने जा रहे हैं। जो हर घर में आसानी से पाया जाता है।
दही से कैसे बनाएं हेयर पैक
दही का स्वास्थ्य के साथ-साथ सौंदर्य निखारने में भी महत्वपूर्ण स्थान है। यह एक बढ़िया, सस्ता और आसानी से उपलब्ध होने वाला सौंदर्य प्रसाधन है। प्रतिदिन 1 कटोरी दही का सेवन एंटी एजिंग व एंटी रिंकल्स का काम करता है। दही से बनाई गई पतली छाछ का सेवन कुछ दिनों तक नियमित करने से त्वचा पर गजब का निखार आता है। दही फेस पैक लगाने से चेहरे में निखार आता है। नीचे दिये गए दही के फेस पैक के बारे में पढ़ें और इसे घर पर जरुर आजमाएं।

1. सिर्फ दही
दही त्वचा पर मॉश्चराइजर का काम करती है यानी त्वचा की नमी लौटाती है और त्वचा को मुलायम बनाती है। उबटन के रूप में दही को त्वचा पर लगाना हमारे सौंदर्य के लिए फायदेमंद है। यह त्वचा पर एक प्राकृतिक मॉश्चराइजर की तरह काम करके त्वचा को चमकदार बनाता है। दही में बेसन या मुलतानी मिट्टी का पाउडर शहद आदि मिलाकर उपयोगी फेसपैक तैयार करके इसका लाभ उठाया जा सकता है।

2. खीरा और दही
दही और खीरे से बेहतर फेस मास्क नहीं हो सकता है, दही में जहाँ लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो पिंपल्स और रूखी त्वचा से लड़ने में सहायक होता है। खीरा भी त्वचा में नमी बनाये रखने में बहुत मददगार होता है। इन दोनों को मिला कर फेस पैक बनाये, चहरे पर लगाये और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
फिर चहरे को ठन्डे पानी से धो दें।

3. ओट्स +शहद + दही
ओट्स और दही को बराबर मात्रा में मिलकर कुछ बूँदें शहद की डालें। फिर इसे चहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। यह हर तरह की त्वचा के लिए लाभदायक है। इससे चहरे साफ़ और बेदाग होगा जिससे लोग प्यार करने लगेंगे।

4. अंडे का सफेद हिस्सा और दही
अंडे का सफेद हिस्सा आपके शरीर के साथ साथ आपकी त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक है। अंडे में पाये जाने वाले विटामिन और मिनरल्स आपकी त्वचा को भी खूबसूरत बनाते हैं। अंडे के सफ़ेद हिस्से में दही मिलाएं, फिर इसे चहरे पर लगाये और 15-20 मिनट के बाद धो दें।

5. स्ट्राबेरी + दही
दो स्ट्रॉबेरी लें अच्छे से मसल दें फिर एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही मिलाएं। अब इसे चहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। स्ट्रॉबेरी खाने स्वादिस्ट होती हैं उतनी ही त्वचा के लिए लाभदायक भी। यह त्वचा को नमी देती है और चमकदार बनती है।

6. टमाटर + शहद + दही
टमाटर, शहद और दही से बना फेस पैक आपकी त्वचा को चमकदार और नमी देता है। एक टमाटर लें इसे मसल लें इसमें एक चम्मच शहद और दही मिलाएं। अब इसे अपने चहरे पर लगा कर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसमें आप बादाम का तेल मिला सकती हैं अगर आपको शहद न मिले तो।

7. एवोकैडो + जैतून का तेल + दही
रूखी और बेजान त्वचा के लिए पैक बहुत फायदेमंद है। एवोकाडो और ओलिव आयल आपकी त्वचा को गहराई तक पोषण देते हैं। और दही से आपकी त्वचा चमक दार। आधे एवोकैडो को लें और मैश करें। एवोकैडो में जैतून का तेल और दही बराबर मात्रा मिलाएं। फिर इसे चहरे पर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर धो लें। आपकी त्वचा चमकदार और चिकनी होजायेगी ।

8. सेब + शहद + दही
सेब त्वचा के लिए बहुत लाभकारी रहा है, इसमें पाये जाने वाले विटामिन त्वचा को रूखा होने से बचाते हैं। और अगर इसमें थोड़ सा शहद और दही मिला दिया जाए तो फिर क्या कहने, इसके लिए एक छिला हुआ सेब लें उसे अच्छे से मैश कर लें उसमें एक चम्मच शहद और दही मिलाएं। इसे चहरे पर लगाएं, और थोड़ी देर बाद धो लें।

9. ऑरेंज + दही
एक संतरा का रास लें उसमें दही मिलाएं। इसे अपने चहरे पर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर धो दें। संतरे पाये जाने वाला विटामिन सी आपकी त्वचा का रंग निखारे गा और दही आपकी त्वचा को नमी देगा।

10 मैंगो + दही
आम में कई सारे विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट पाये जाते हैं, जो बढ़ती उम्र को रोकने में मददगार होते हैं। 2-3 चम्मच दही में आधे आम का गुदा मिलाएं। इससे आपकी त्वचा पर पड़ रही बारीक रेखाएं साफ़ होंगी और रंग भी निखारे गा।

11. हल्दी + दही
हल्दी के गुणों से हम सब वाकिफ हैं। यह आपकी त्वचा का रंग निखरता है, पिंपल्स से छूट करा दिलाता है साथ ही त्वचा होने वाली बारीक लाइनों से बचता है। एक चम्मच को हल्दी, तीन बड़े चम्मच साथ मिलाएं। इसे अपने चहरे पर लगाये और 15 मिनट के बाद धो दें।



Click it and Unblock the Notifications
