Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
त्वचा के लिए 12 विटामिन सी से समृद्ध फलों के फेस पैक
अपनी त्वचा को सूरज की तेज किरणों से बचाने के लिए आप सनस्क्रीम, स्कार्फ व अन्य चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी सूरज की किरणें आपकी त्वचा पर अपनी छाप छोड जाती हैं। ऐसी बेरंगी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए हमें विटामिन सी से बने फैस पेक का सहारा लेना पड़ता है।
घरेलू नुस्खे जो आपका चेहरा बना दे गोरा
स्ट्रॉबरी व संतरों में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होती है। इन फलों से बनने वाले फेस पैक बहुत लाभदायक होते हैं। स्ट्रॉबरी को शहद के साथ मिलाकर लगाने से रूखी त्वचा से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा, यह पैक त्वचा को मुलायम बनाता है। इन होममेड फेस पैक्स को बनाना बहुत आसान है। लेकिन किसी भी पैक को चेहरे पर लगाने से पहले एक छोटा सा पैच टेस्ट जरुर करें।

1 संतरे के छिलकों का फेस पैक
संतरे में विटामिन सी अधिक होती है व ये गुण इसके छिलके में भी पाया जाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए पहले संतरों के छिलकों को सूखाएं। फिर इन सूखें हुए छिलकों का पाउडर बनाएं। अब आधे कप पाउडर में थोडा सा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह पैक आपकी त्वचा को निखारेगा व उसे कोमल बनाएगा।

2 स्ट्राबेरी फेस पैक
रसीले स्ट्राबेरी खाने में भी मजेदार होते हैं साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं। स्ट्राबेरी फेस पैक को बनाने के लिए स्ट्राबेरियों को मिक्सर में पीसकर, इसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए रहने दें। जब पेस्ट थोडा सा सूख जाएं तो इसे दोबारा लगाएं।

3 कीवी फेस पैक
अगर आप रूखी त्वचा से परेशान हैं तो कीवी फेस पैक आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित होगा। विटामिन सी के गुणों वाला कीवी फल त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करता है।

4 टमाटर का फेस पैक
टमाटरों को पीसकर बनाया जाने वाला टमाटर का फेस पैक त्वचा के पोर्स को खोलता है। यह फेस पैक झुलसी त्वचा की रंगत को निखारता है व चेहरे की चमक को बढ़ाता है।

5 स्ट्राबेरी एवं जई का आटा
जई का आटा मृत कोशिकाओं से निजात पाने में मदद करता है व स्ट्राबरी त्वचा को कोमल बनाती है। अतः दुगना परिणाम पाने के लिए पीसी हुई स्ट्राबेरी में 3 बडे चम्मच जई का आटा मिलाकर इसका एक पेस्ट तैयार करके अपने चेहरे पर लगाएं। इस पैक को हफ्ते में तीन बार लगाएं।

6 पपीता एवं मुल्तानी मिट्टी
कहते हैं कि मुलतानी मिट्टी, मुलतान की महिलाओं की खूबसूरती का कारण है। ऐसी सुंदरता पाने के लिए आप पपीते को मसलकर उसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगाएं। इस फेस पैक को लगाने से पहले अपने चेहरे को गुलाब जल से धोएं।

7 क्रैनबेरी एवं दही
एक कप क्रैनबेरी के मिश्रण को आधा कप दही में मिलाकर अपनी त्वचा पर लगाएं। क्रैनबेरी मुँहासों से छुटकारा पाने में मदद करता है व दही चेहरी की रंगत को बढ़ाकर त्वचा को ठंडक प्रदान करता है।

8 तरबूज व दूध
तरबूज व दूध को मिलाकर बनाया जाने वाला फेस पैक बहुत पतला होगा, अतः इसे रूई की सहायता से लगाएं। यह फेस पैक आपकी खोई रंगत को वापस पाने में मदद करेगा। इस पैक को अपने चेहरे पर सप्ताह में तीन बार लगाएं।

9 अनानास व नींबू
अनानास व नींबू दोनों में ही भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है। इन दोनों चीजों को मिलाकर एक फेस पैक के तौर पर लगाने से प्रभावी परिणाम प्राप्त होंगे। यह पैक निश्चित रूप से आपके चेहरे की चमक को बढ़ाएगा।

10 नींबू
अगर कभी इस सूची में दिए गए फल मौजूद ना हों तो ऐसी मुश्किल घडी में केवल एक नींबू भी आपके काम आ सकता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी आपके चेहरे पर पड़े धब्बों को घटाता है तथा त्वचा को भीतर से साफ करके उसकी रंगत को निखारता है।

11 संतरे के छिलके व गुलाब जल
अगर संतरे के छिलकों के पाउडर को गुलाब जल में मिलाकर लगाया जाए तो आंखों के नीचे पडे काले घेरों से निजात पाने में मदद मिल सकती है। सही रिजल्ट पाने के लिए इस मिश्रण की एक मोटी पर्त काले घेरों पर लगाएं व कुछ दिनों के बाद फर्क देखें।

12 पपीता एवं अखरोट का पाउडर
मसले हुए पपीते में 3 चम्मच अखरोट का पाउडर मिलाएं। फिर इस पेस्ट को सप्ताह में 1 बार अपने चेहरे पर लगाएं। यह फेस पैक आपको रूखी त्वचा व मृत कोशिकाओं से छुटकारा पाने में मदद करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
