Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
झट से गोरा बनाने वाले 13 फेस पैक
चेहरे को अगर गोरा तथा दाग-धब्बे रहित बनाना चाहती हों, तो अभी से ही उस पर घर में उपलब्ध प्राकृतिक सामग्रियों का बना फेस पैक लगाना शुरु कर दें। बादाम, पपीता, अंडा, पुदीना और केला आदि जैसी चीज़ें आपके चेहरे का रंग कुछ ही दिनों में निखार सकती हैं।
घरेलू नुस्खे जो आपका चेहरा बना दे गोरा
हम अपने इस लेख में आपको कुछ फेस पैक्स बनाना सिखाएंगे जिसे आप किसी भी प्रकार से चेहरे के लिये प्रयोग कर सकती हैं। इन फेस पैक में आपके चेहरे के लिये विटामिन ई और अन्य न्यूट्रियंट्स होंगे जो चेहरे को स्वस्थ्य, चमकदार और गोरा बनाएंगे। आइये जानते हैं ऑइली स्किन के लिये कुछ बेस्ट फेयरनेस फेस पैक।

पपाया फेस पैक
पपीते से आप अपने चेहरे का रंग काफी हद तक निखार सकती हैं। पपीते को थोड़ी सी दही के साथ मिक्स कर के चेहरे के लिये फेयरनेस पैक बनाया जा सकता है।

नेमन फेस पैक
नींबू अक्सर ब्लीचिंग के लिये प्रयोग किया जाता है। इसे लगाने से भी चेहरे का रंग निखरता है। इसे सीधे लगाएं या फिर किसी पैक में मिला कर लगाएं। भारतीय त्वचा के लिये ओटमील काफी अच्छा है। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाइये और फिर देखिये फरक।


आलू
आलू को छील कर घिस लें और चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर मुंहासों के दाग भी गायब हो जाएंगे और चेहरा भी दमक जाएगा।

टमाटर
टमाटर के पल्प को लगाने से तुरंत ही फरक देखने को मिलता है। इसे थोडे़ से नींबू के रस के साथ आजमाइये। यह संवेदनशील त्वचा के लिये भी काफी अच्छा है।

बादाम
कुछ बादाम को रातभर के लिये पानी में भिगो दें। फिर उसे छील कर पीस लें और उसे शहद के साथ मिक्स करें। अब इसे चेरहे पर लगा लें और कुछ देर के बाद चेहरे को धो लें।

बेसन फेस पैक
अगर आपको हफ्तेभर में गोरा बनना है तो बेसन, हल्दी और मलाई का फेस पैक लगाइये।

मिंट फेस पैक
यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। पुदीने की पत्तियों का फेस पैक लगाने से पोर्स खुलते हैं, जिससे रंग निखरता है।

बनाना फेस पैक
थोड़े से केले को मैश कर के उसमें थोड़ी सी मलाई मिलाएं और चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिये पानी से धो लें।

चंदन पावडर फेस पैक
इसे किसी भी प्रकार की स्किन पर प्रयोग किया जा सकता है। चेहरा गोरा करने के लिये इसमें रोज वॉटर मिला कर मुंह पर लगाएं।

अंडे का फेस मास्क
अंडे में काफी सारा प्रोटीन होता है। इससे चेहरे का टेक्सचर ठीक होता है।

गाजर फेस पैक
1 गाजर को पीस कर पेस्ट बना लें। फिर उसमें ताजी दही मिक्स करें और फिर इसे चेहरे पर लगा लें। इससे आपके चेहरे का रंग धीरे धीरे साफ होना शुरु हो जाएगा।

नारियल फेस पैक
यह एक बेस्ट चीज है जिसे आप अपने चेहरे के लिये इस्तमाल कर सकती हैं। इससे तैयार किया हुआ फेयरनेस पैक लगाने से चेहरा टोन और मुलायम होता है।



Click it and Unblock the Notifications
