Latest Updates
-
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा
चेहरे के खुले पोर्स के लिये 5 फेस मास्क

कई लोगों के चेहरे पर अक्सर बडे बडे पोर्स यानी की रोम छिद्र हो जाते हैं। यह स्किन पोर्स साफ चेहरे पर दिखाई देते हैं। उम्र के साथ ये रोम छिद्र बड़े होते जाते हैं जो दिखने में काफी भद्दे लगते हैं। अगर आपका भी चेहरा खुले पोर्स से भरा हुआ है तो उसे कम करने के लिये आप घरेलू फेस मास्क का सहारा ले सकती हैं। खुले पोर्स में गंदगी जल्द ही बैठ जाती है जिससे त्वचा का रंग दब जाता है। खुले पोर्स की अगर नियमित देखभाल की जाए तो यह बंद हो सकते हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसे होममेड फेस मास्क जिससे आप चेहरे के खुले पोर्स से छुटकारा पा सकती हैं।
Grab Free Coupons: Up to 80% Off Amazon India Fashion Week Hurry!
टमाटर का फेस मास्क
यह खुले हुए पोर्स को बंद करने में मदद करता है। टमाटर में विटामिन सी होता है जो कि एक एस्ट्रीजेंट के गुण ले कर आपके पोर्स के साइज को छोटा करता है। इस पैक को बनाने के लिये आपको 1 चम्मच टमाटर का रस और 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिला कर पेस्ट बनाना होगा। इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिये लगाएं।

ग्रीन टी फेस पैक
यह त्वचा को टाइट बना कर पोर्स को छोटा करती है। इसे लगाने से अत्यधिक तेल निकलने की भी समस्या दूर होती है। पेस्ट बनाने के लिये 1 चम्मच ग्रीन टी पावडर, 1 अंडा, 2 चम्मच बेसन और थोड़ा सा रोज वॉटर मिक्स करें। इसे पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिये लगाएं और फिर धो लें।
READ: खुले पोर्स के लिये खास उपचार

बेसन और हल्दी पैक
2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही, कुछ बूंद जैतून तेल और 1 छोटा चम्मच हल्दी की मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिये लगाएं।

पपीता फेस पैक
यह पैक खुले हुए पोर्स को साफ कर के टाइट बना कर उसे छोटा कर देता है। यह ब्लैकहेड हटाने के लिये भी प्रयोग किया जाता है। पके हुए पपीते के टुकडे़ को मसल लें और उसमें 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच कच्चा दूध मिला कर पेस्ट बनाएं। 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें।

बादाम पैक
10 बादाम को रातभर के लिये पहले भिगो दें। फिर उसे पीस लें और उसमें 2 चम्मच नींबू का रस मिला कर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद इसे धो लें। इससे खुले पोर्स बंद हो जाएंगे। READ: चेहरे के खुले पोर्स हटाने में मदद करे ये घरेलू उपचार

अंडा और केला
एक कटोरी में अंडे का सफेद भाग और केला मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिये लगाएं। इसेस पोर्स छोटे हो कर टाइट बन जाएंगे। यह पोर्स को अंदर से साफ भी करता है।



Click it and Unblock the Notifications
