Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मानसून में त्वचा की देखभाल के लिये लगाएं 5 घरेलू फेस पैक
मॉनसून मे अक्सर हमें अपनी त्वचा का काफी ज्यादा ख्याल रखने की जरुरत पड़ जाती है। मौनसून में मौसम में नमी होने की वजह से चेहरे पर ज्यादा चिपचिपाहट रहती है।
लेनिक इस मॉनसून को अपने चेहरे की चमक पर बिल्कुल भी हावी ना होने दें। चेहरे की देखभाल और सुंदरता को संभालने के लिये आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू फेस पैक बनाना सिखाएंगे जिसे आप अपनी त्वचा के हिसाब से प्रयोग कर सकती हैं।
मानसून में अगर चेहरे का ठीक से ख्याल रखा जाए तो, चेहरे पर तुरंत ही ग्लो आने लगता है। फेस पैक लगाने के आलावा आपको इस मौसम में मौसमी फलों और ढेर सारे पानी का सेवन भी करना चाहिये। अब आइये जानते हैं मानसून में त्वचा की देखभाल के लिये कौन-कौन से फेस पैक बनाए जा सकते हैं।
READ MORE: झट से गोरा बनाने वाले 13 फेस पैक

कॉम्बिनेशन स्किन
आपके लिये फ्रेश स्ट्रॉबेरीज़ ज्यादा फायदेमंद हैं। आधा कप स्ट्रॉबेरी को 1 कप दही और 1 चम्मच शहद के साथ मिक्स कर के ब्लेंड कर लें। इस फेस पैक को 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें। अगर आपको स्ट्रॉबेरी नहीं मिल पाती तो, आप उसकी जगह पर ओट्स का भी प्रयोग कर सकती हैं।

संवेदनशील त्वचा
ब्यूटी एक्सपर्ट सुझाव देती हैं कि आपको एलोवेरा का प्रयोग करना चाहिये। इसका जैल निकालिये और आधा खीरा काट कर उसमें दही मिलाइये। उसके बाद इस पेस्ट में कुछ बूंद रोजवॉटर की मिलाइये। फिर इसे चेहरे पर लगा कर 15 मिनट तक रखिये और फिर पानी से धो लीजिये।

रूखी त्वचा
इस तरह की त्वचा पर आपको नरिशिंग फेस पैक लगाना चाहिये। इसके लिये 2 चम्मच अनारदाना और 2 चम्मच शहद तथा थोड़ा सा छाछ मिलाइये और चेहरे पर कुछ मिनटों तक रखिये। बाद में चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये।

ऑइली स्किन
पके हुए पपीते के दो टुकड़ों को काट कर पेस्ट बनाइये। फिर इसे चेहरे पर लगाइये। कुछ मिनटों के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये। इससे त्वचा ज्यादा मुलायम, चिकनी, मुंहासो रहित और गंदगी रहित हो जाती है।

नॉर्मल स्किन
एक चौथाई सेब और उतने की केले को पीस लें। फिर उसमें एक चौथाई ओट्स और बादाम पावडर मिक्स करें। फिर उसमें 1 चम्मच शहद और 3 चम्मच दूध डालें। इस पेस्ट से चेहरे और गर्दन की मसाज करें। फिर 10 मिनट के बाद चेहरे को दूध से धो लें। उसके बाद रोजवॉटर छिड़क लें।



Click it and Unblock the Notifications
