Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ड्रमेटोलोजिस्ट को जरुर दिखाएं स्किन के ये गंभीर लक्षण
त्वचा से संबन्धित बहुत सी चीजें हैं जो कि आपको गंभीरता से लेनी चाहिए और डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। त्वचा पर दिखाई देने वाली कुछ प्रत्यक्ष चीजों के अलावा त्वचा के अंदर भी कुछ बीमारियाँ पनपती हैं।
मुंहासे, डैंड्रफ, झाइयाँ, ऑइली या ड्राई स्किन या फिर दाग धब्बे ये सब त्वचा की समस्याएँ हैं। इन सब सामान्य समस्याओं के साथ ही कुछ गंभीर समस्याएँ भी हैं जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ऐसी ही कुछ समस्याएँ हैं हार्मोन्स का असंतुलन, थाइराइड की समस्या, एक्जिमा, सोरायसीस आदि।
बढ़ती उम्र में त्वचा का रखें ऐसे ख्याल
ये कुछ लक्षण हैं जब आपको ड्रमेटोलोजिस्ट (त्वचा विशेषज्ञ) से सलाह लेनी चाहिए। त्वचा के इन लक्षणों को नजर अंदाज ना करें। एक बढ़ता हुआ तिल या मस्सा भी मेलानोमा की निशानी हो सकता है।
किसी भी बीमारी की शुरू में पड़ताल कर उसका इलाज करना ही बेहतर है। इससे सही और जल्दी इलाज होगा। हम आपको बता रहे हैं कुछ लक्षण, इससे पहले स्थिति गंभीर हो आपको निश्चित ही ड्रमेटोलोजिस्ट के पास जाना चाहिए।

त्वचा के रंग में बदलाव
हल्के या गहरे धब्बे होने पर आपको तुरंत ड्रमेटोलोजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए। इससे कैंसर के धब्बों को जल्दी पता लगाने में मदद मिलेगी। कई बार ऐसा भी हो सकता है कि समस्या कुछ खास नहीं हो ऐसे में एक क्रीम से भी ये ठीक हो सकते हैं। लेकिन यदि ड्रमेटोलोजिस्ट को इसमें कुछ गलत या संदेह लगता है तो वे आपको कुछ टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं।

खुजली
यदि आपको 7 दिन से ज्यादा समय से खुजली है तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। इससे ये हो सकता है कि आपकी खुजली करने वाली जगह लाल हो रही तो और ठीक नहीं हो रही हो। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कि दवाई का रिएक्शन या फिर गलत खान-पान।

असामान्य मुँहासे
20 से 30 साल की उम्र में मुहाँसे सामान्य समस्या है। लेकिन यदि इस उम्र के बाद भी आपको मुहाँसे हो रहे हैं तो आपको तुरंत जरूरी कदम उठाना चाहिए। दवाई के रिएक्शन से लेकर हार्मोन्स का असंतुलन जैसे कई कारण इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। इसलिए ऐसे लक्षण दिखाई देने पर आपको ड्रमेटोलोजिस्ट से सलाह लेनी चाहिए।

धूप से संवेदनशीलता
कई बार ऐसा हो सकता है कि आपकी त्वचा सूर्य या धूप के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो। मांसपेशियों में दर्द या थकान इसके लक्षण हो सकते हैं। इन लक्षणों को आप हल्के में नहीं ले सकते हैं ऐसे में बेहतर होगा कि आप किसी त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें। डॉक्टर इसमें आपको बायोप्सी या ब्लड वर्क की सलाह दे सकते हैं। ये लूपस (वृक) के लक्षण भी हो सकते हैं इसलिए इनका तरीके से इलाज जरूरी है।

भूरे धब्बे (झाइयाँ)
यदि आपके शरीर पर भूरे धब्बे हो गए हैं और क्रीम से ठीक नहीं हो रहे हैं तो आपको ड्रमेटोलोजिस्ट के पास जाना चाहिए। ऐसे धब्बे आपके माथे और ऊपर के होंठ पर हो सकते हैं। ऐसे लक्षण ऐसी महिलाओं में पाये जा सकते हैं जो कि हार्मोनल बर्थ कंट्रोल (परिवार नियोजन की हार्मोनल दवाइयों का इस्तेमाल) करती हैं। इसके सही इलाज के लिए डॉक्टर के पास विजिट करें।



Click it and Unblock the Notifications
