Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes For Friends: बकरीद पर दोस्तों को भेजें ये मैसेज, खास अंदाज में कहें ईद मुबारक -
Bihar Original Method Litti Chokha Recipe: घर पर पाएं पारंपरिक सोंधा स्वाद -
Eid Mubarak Wishes For Husband: चांद रात की रौनक...लाइफ पार्टनर को भेजें ईद-उल-अजहा की रोमांटिक मुबारकबाद -
Bakrid 2026: ईद उल अजहा या बकरीद पर कुर्बानी के क्या हैं नियम? जानें किन जानवरों की कुर्बानी जायज -
UP Village Style Aloo Matar Recipe: घर पर पाएं गांव के स्वाद वाली लाजवाब सब्जी -
क्या सिरदर्द की दवा से पेट का दर्द भी ठीक हो सकता है? पहले जान लें ये दवाएं हमारे शरीर में कैसे काम करती हैं -
बकरीद के मौके पर वायरल हुई 'डोनाल्ड ट्रम्प' भैंस, ब्राउन हेयर और 700 किलो है वजन, देखें वीडियो -
Bihar Style Sattu Paratha Recipe: घर पर बनाएं बिहार का मशहूर और चटपटा नाश्ता -
Padmini Ekadashi Vrat Katha: पद्मिनी एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, संतान प्राप्ति का मिलेगा आशीर्वाद -
Aaj Ka Rashifal 27 May 2026: मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान
चीनी महिलाओं का ये ब्यूटी सीक्रेट नहीं जानता कोई
चीन की महिलाएं अपनी चिकनी त्वचा, स्लिम बॉडी और आकर्षक लुक के लिए जानी जाती हैं। इस प्रकार की त्वचा पाने के लिए वे कई नुस्खे और कई औषधियाँ अपनाती हैं।
READ: झट से गोरा बनाने वाले 13 फेस पैक
चीनी महिलाएं त्वचा की रंगत और रंग निखारने के लिए चाँवल का पानी इस्तेमाल करती हैं। इसी तहर से वे त्वचा को तरो ताजा करने के लेयि मोतियों के पावडर का भी इस्तमाल करती हैं।
अगर आप भी चीनी महिलाओं की तरह निखरी और बेदाग त्वचा चाहती हैं, तो अभी से ही इनके ब्यूटी सीक्रेट्स अपनाना शुरु कर दें।

1. त्वचा का कायाकल्प
त्वचा को तरोताजा रखने के लिए चीनी महिलाएं मोतियों का पाउडर इस्तेमाल करती हैं। यह त्वचा की सूजन और जलन को कम करता है । सीप के खोल का पाउडर बनाकर इसमें शहद और अंडे की ज़र्दी मिला लें। आप वीएलसीसी का पर्ल फ़ेस मास्क भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

2. जवां त्वचा
चीन के लोग वजन कम करने के लिए ग्रीन टी बहुत पीते हैं। इसमें कटेचिंस की अधिकता होती है। यह एक एंटी-ऑक्सीडेंट है और इसमें एंटी-एजिंग तत्व होते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और आप लंबे समय तक जवां और स्वस्थ रहते हैं।

3. रंग निखारे
चीनी महिलाएं अपनी बेदाग और चिकनी त्वचा के लिए जानी जाती हैं। इस तरह की जवां त्वचा के लिए विभिन्न औषधियों का पेस्ट बना लें। पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बना लें और चमकदार और निखरी त्वचा के लिए इसे चेहरे पर लगाएँ।

4. प्राकृतिक रूप से रंगत निखारे
चीनी महिलाएं त्वचा की रंगत और रंग निखारने के लिए चाँवल का पानी इस्तेमाल करती हैं। एक प्याले में पानी डालकर इसमें चाँवल डालें और पानी के दूधिया सफ़ेद होने तक मिलाएँ। इस पानी को फ्रिज में रखें और टोनर की तरह रूई या कॉटन पैड से लगाएँ। यह पानी 3-4 दिन तक स्टोर किया जा सकता है और फिर बदल सकते हैं।

5. झुर्रियां हटाएँ
चीनी महिलाओं की त्वचा नरम, मुलायम और चिकनी होती है। वे त्वचा को चमकदार और कसी हुई बनाने के लिए अंडों का फ़ेस मास्क बनाती हैं। अंडे का सफ़ेद भाग त्वचा में कसावट लाता है। अंडे के सफ़ेद भाग को लगाएँ इसे सूखने दें। 20 मिनट बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

6. चेहरे की सूजन से निजात पाएँ
चीनी महिलाएं शरीर में रक्त का संचार सुचारु बनाए रखने के लिए मसाज करती हैं। चीन में फ़ेशियल मसाज का प्रचलन है जिससे कि त्वचा की सूजन दूर होती है और कोशिकाओं का पुनः निर्माण होता है। आप मसाज के ये तरीके अपना सकती हैं। कान से शुरू करके अपनी हँसली की हड्डी की ओर घुमावदार तरीके से रगड़ें। त्वचा को खींचे नहीं। इसके बाद अपनी ठोडी और जबड़े पर ऊपर की ओर रगड़ें। ध्यान रहे कि इस क्रिया में आप नीचे की ओर ना रगड़ें।



Click it and Unblock the Notifications