Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
दुल्हन की सुंदरता को निखारे ये खास एग फेशियल
अगर आपकी शादी में सिर्फ कुछ दिनों का ही फ़ासला रह गया है और आपको लगने लगा है अब आपके पास सुंदरता को निखारने के लिए बहुत कम समय बचा है तो आपको बिलकुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आपके घर के फ्रिज में अंडे हैं तो आपको आपकी सुंदरता का सामान मिल ही गया।
Weekend Deals: Health & Beauty products Get 51% OFF hurry!
आपको जानकार आश्चर्य होगा कि अंडे की जर्दी और उसका पीला वाला हिस्सा, चेहरे पर अलग तरीके से काम करता है। यह त्वचा को पोषण प्रदान करता है और उसमें चमक लाता है, बस आपको अपनी स्कीन के टोन को समझकर उस हिसाब से अंडे को लगाना होता है, इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं होते हैं और न ही आपकी त्वचा खराब होने का डर रहेगा। तो आइए जानते हैं
किस तरह करें फ्रूट फेशियल ?

1. दानों और तैलीय रहित त्वचा के लिए:
अगर आपकी त्वचा पर दानें है लेकिन वह तैलीय नहीं है तो अंडे से बना यह फेस पैक इस्तेमाल करें-
1 सफेद अंडा
1 चम्मच नींबू का रस
1/2 चम्मच शहद
इन सभी को आपस में मिलाकर फेंट लें। पेस्ट के गाढ़ा हो जाने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगा लें और 10 से 15 मिनट तक यूं ही लगा रहने दें, इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
इस फेसपैक को लगाने से चेहरे की त्वचा में कसाव आता है और त्वचा में होने वाले छेंद भर जाते हैं। इसमें नींबू होने की वजह से चेहरे के बैक्टीरिया भी मर जाते हैं। शहद के होने के कारण त्वचा को पर्याप्त मात्रा में मॉश्इचर मिल जाता है।

2. स्कीन मॉश्चराइजर मास्क:
अगर आपको अपनी त्वचा में नमी लानी है तो इस पैक का इस्तेमाल करें:
1 अंडें की जर्दी
1 चम्मच शहद
1 चम्मच बादाम का तेल या जैतून का तेल
सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें और फेंट लें। अब इस पेस्ट को सर्कुलर मोशन में अपने चेहरे पर लगाएं और इसे अच्छी तरह सूखने दें और बाद में गर्म पानी से धो लें।
बादाम के तेल से दाने नहीं होते है और इससे त्वचा में निखार भी आता है। हालांकि, अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो आप इसमें नींबू का रस भी दो बूंद डाल सकते है और उसके बाद लगा सकते हैं।

3. एक्सफोलिटेशन स्क्रब:
इस तरीके का फेस पैक चेहरे पर स्पा में लगाया जाता है। इसे बनाने की विधि निम्न है-
1 अंडा
1 चम्मच दलिया
1 चम्मच शहद
अंडे को फोडकर इसे झाग उठाने तक फेंटे और इसमें ओटमील को शहद के साथ मिलाएं। इससे गाढ़ा सा पेस्ट बन जाएगा और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब हल्के हाथ से स्क्रब करें और गुनगुने पानी से धो लें।

4. त्वचा को पोषित करने वाला मास्क:
यह एक हाईड्रेटिंग पैक है जो चेहरे की त्वचा को नमी प्रदान करता है, अगर आपकी त्वचा ड्राई है तो आपको काफी लाभ होगा। इसे बनाने की विधि निम्न है:
1 अंडे की जर्दी
1/4 कच्चा एवोकैडो
1 चम्मच दही
सबसे पहले एवोकैडो को पीस लेते है और चिपचिपा सा पेस्ट बना लेते है और इसके बाद, इसमें अंडे का सफेद वाला हिस्सा मिलाते हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें और गुनगुने पानी से धोकर हटाएं।

5. स्कीन स्मूथिंग मास्क:
1 अंडे की जर्दी
1 चम्मच शहद
इन दोनों सामग्रियों को मिलाकर फेंट लें और अपने चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर इस पेस्ट के सूख जाने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
इस फेस पैक को लगाने से चेहरे की ड्राई स्कीन सही हो जाती है और चेहरे में निखार भी आता है। आप चाहें तो हल्दी और जैतून का तेल भी मिला सकती हैं।

6. स्कीन रिफ्रेशिंग मास्क:
अगर आप चेहरे पर अंडे से फेशियल करना चाहती है तो इस पैक का इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्कीन में निखार आएगा और चेहरे के छेंद भी भर जाएंगे।
1 अंडा
7-8 स्ट्राबेरी
1 चम्मच दही
चार बूंद नींबू का रस
सबसे पहले अंडे की जर्दी निकालकर इसे फेंट लें, बाद में एक दूसरे कटोरे में स्ट्राबेरी को पीस लें। फिर इन्हे आपस में मिला लें और फेंट लें। इस मिश्रण में चार बूंद नींबू का रस मिलाएं और पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें और बाद में पानी से धो लें।

7. निखरी और चमकदार त्वचा:
अंडा, चेहरे की त्वचा के लिए कमाल की चीज होती है, इससे चेहरे पर अभूतपूर्व निखार आता है। इसे कुछ इस तरह लगाएं तो ज्यादा लाभ होगा-
1 अंडे की जर्दी
1 चम्मच शहद
1 चम्मच दही
इन सभी को आपस में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लेप की तरह लगा लें। सूखने से पहले ही ठंडे पानी से धो लें। इसे लगाने से दस दिन में ही आपको निखर जाएगा।
अंडा, स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि चेहरे के लिए भी लाभदायक होता है, इसे चेहरे पर लगाएं और अपनी लाइफ के स्पेशल दिन कुछ खास दिखें।



Click it and Unblock the Notifications
