Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
घर में नमक के इन प्रयोगों से पाइये नाक के ब्लैकहेड्स से मुक्ती
चाहे चेहरा कितना भी चमकदार क्यूं ना हो पर अगर नाक पर ब्लैकहेड्स हैं, तो समझ लीजिये कि आपका सारा किया कराया बेकार गया। ब्लैकहेड्स को हटाने का सबसे अच्छा तरीका है घर में मौजूद दरदरा नमक। जी हां, वही नमक जो हम अपने खाने में स्वाद बढ़ाने के लिये प्रयोग करते हैं, वही ब्लैकहेड्स को भी साफ कर सकता है।
READ MORE: किचन में रखी सामग्रियों से हटाइये ब्लैकहेड
आप नमक के साथ अन्य सामग्रियों जैसे, गुलाबजल, दही, नींबू, बेसन और टूथपेस्ट आदि मिला कर पेस्ट बना कर लगा सकती हैं। ये घरेलू नुस्खा आपको बेहतरीन रिजल्ट देगा।
इन नुस्खों को केवल कुछ दिन नियमित रूप से आजमाएं और फिर देखें कि ना केवल ब्लैकहेड्स ही हटेंगे बल्कि चेहरे से धूल, मिट्टी और डेड स्किन भी साफ होगी।

नमक और रोज वॉटर
ब्लैकहेड हटाने के लिये एक छोटा चम्मच नमक और एक चम्मच रोज वॉटर को कटोरी में मिक्स करें। बिना देरी किये हुए इससे अपने नाक या उस जगह पर रगड़ें जहां पर ब्लैकहेड्स हों। गुलाबजल से चेहरे की चमक बढेगी। इस विधि को हफ्ते में एक बार करें।

नमक और शक्कर
एक कटोरी में थ1 चम्मच शक्कर और 1 चम्मच नमक मिलाएं। इससे हल्के हाथों से नाक पर गोलाई में मसाज करें। 15 मिनट के बाद, जब यह सूख जाए तब गीले कॉटन बॉल से पोछ लें।

नमक और शहद
1 चम्मच शहद में 2 चम्मच काला नमक मिलाएं। इसे ब्लैकहेड के साथ डेड स्किन भी साफ होती है। इसे हफ्ते में दो बार ट्राई करें।

नमक और बेसन
एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन, 2 चम्मच दूध और 1 चम्मच नमक मिक्स करें। इस पेस्ट को गाढा बनाएं और ब्लैकहेड पर लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे रगड़ कर साफ कर दें। इससे ब्लैकहेड्स तो साफ होंगे ही साथ में चेहरा भी ग्लो करेगा।

नमक और नींबू का रस
सबसे पहले ब्लैकहेड वाली जगह को नींबू के रस से मसाज कर लें। फिर उसी गीने चेहरे पर नमक लगा कर गोलाई में हल्के हथों से मसाज करें। 10 मिनट के बाद गरम पानी से चेहरा धो लें। इस विधि को 8 दिन के बाद फिर दोहराएं।

नमक और टूथपेस्ट
नाक या अन्य जगह पर टूथपेस्ट लगाएं और बाद में दरदरा नमक उस पर रगडे़। इसे ऊपर के डायरेक्शन पर रगड़ें। ब्लैकहेड्स के साथ यह रूखी त्वचा को भी साफ कर देगा।

दही और नमक
ब्लैकहेड्स वाली जगह को नमक वाले पानी से मसाज कर के 15 मिनट बाद उस पर गाढी दही लगा कर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे आपके चेहरे पर पैदा होनी वाली जलन दूर होगी।



Click it and Unblock the Notifications
