Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
एंटी एजिंग तेल जो बढ़ती उम्र को थाम दे
आजकल मार्केट में कई प्रकार के सौंदर्य उत्पाद आ रहे हैं जो दावा करते हैं कि उनके इस्तेमाल से चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों और सिकुड़ी हुई त्वचा में आराम मिलता है और बढ़ती उम्र का असर थम जाता है।
लेकिन इनमें से अधिकतर उत्पादों में नुकसान पहुंचाने वाले रसायन मिले हुए होते हैं। आपको हमेशा सलाह दी जाती है कि स्कीन-फ्रैंडली उत्पादों का प्रयोग करें ताकि आपकी त्वचा हमेशा चमकती और दमकती रहे।
कुछ प्रकार के तेल, इसमें काफी कारगर होते हैं जिनके हल्के से इस्तेमाल से ही त्वचा में बढ़ती उम्र का असर नहीं दिखाई देता है। उम्र का असर कम करने वाले कई तेल मार्केट में उपलब्ध होते हैं जिन्हें बाकी कामों में इस्तेमाल के लिए आप खरीदकर लाते हैं लेकिन इनके गुणों को देखा जाएं तो ये तेल, एंटी-एजिंग क्रीम से कहीं ज्यादा बेहतर होते हैं।
बोल्डस्काई के इस आर्टिकल में हम आपको एंटी-एजिंग ऑयल के सौंदर्य लाभों के बारे में बता रहे हैं, जो कि निम्न प्रकार हैं:

1. खुबानी की गिरी का तेल: खुबानी की गिरी का तेल, त्वचा को भीतर से ठीक कर देता है। इसमें भरपूर मात्रा में लिनोलेनिक एसिड होता है जो त्वचा को हाईड्रेट बनाएं रखता है और चमकदार भी। इसे लगाने से त्वचा की कोशिकाएं और कोलेजन उत्पादन अच्छा होता है जिससे झुर्रियां सही हो जाती है और फाइन लाइन्स भी नहीं पड़ती हैं।
2. मीठा बादाम तेल: मीठा बादाम तेल, कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें विटामिन ई और विटामिन के पाया जाता है जो त्वचा में प्रत्यास्था का गुण बनाएं रखता है और दमकदार बनाता है।

3. गरी का तेल: गरी के तेल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई होता है। यह त्वचा को स्वस्थ बनाता है। गरी के तेल से स्कीन में मसाज करने पर नमी बनती रहती है जिससे रूखापन नहीं आता है और सभी पोषक तत्व भी त्वचा को मिल जाते हैं।

4. एवोकैडो तेल: एवोकैडो तेल, सबसे अच्छा स्वास्थ्यवर्धक तेल होता है। यह बेहद सवेंदनशील त्वचा के भी सबसे अच्छा माना जाता है। इस तेल में विटामिन ई और ए बहुत ज्यादा होता है। स्टेरोलिन्स की मात्रा भी इसमें काफी होती है। बढ़ती उम्र वाली त्वचा के लिए यह तेल बहुत अच्छा होता है।
5. आर्गन तेल: आर्गन तेल में फैट्टी एसिड होता है जो त्वचा को नमी देता है और झुर्रियों को दूर भगा देता है। इस तेल से मसाज करने पर त्वचा में दमक आती है।



Click it and Unblock the Notifications
