Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
बढ़ती उम्र में त्वचा का रखें ऐसे ख्याल
20 की उम्र के बाद हमारी त्वचा में वह कसाव नहीं रह जाता जो पहले हुआ करता था। उम्र बढ़ते-बढ़ते हमारी त्वचा पर झुर्रियां पड़ने लगती हैं जिसका अगर अभी से ख्याल ना रखा गया तो आगे चल कर आप अपनी उम्र से कहीं ज्यादा बूढ़ी दिखने लगेंगी। हमारी त्वचा को बूढ़ा बनाने में सूरज की तेज धूप, रोज का आहार, तनाव और हमारी खराब लाइफस्टाइल काफी हद तक हिस्सेदार है।
READ: दही फेस पैक से चेहरा बनाएं चमकदार और स्वस्थ
अगर आप 30 के आस पास हैं और अपनी त्वचा का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखती तो सतर्क हो जाएं। अब वह समय आ चुका है कि आप अपनी त्वचा की देखभाल करने का समय निकालें।
READ: चेहरे पर झट से ग्लो पाना है तो अपनाएं ये असरदार तरीके
अगर चेहरे पर पड़ी झुर्रियां आपके अंदर के आत्मविश्वास को मारती हैं तो आज से ही अपनी स्किन की केयर करना शुरु कर दें। बोल्डस्काई आपको बताएगा कि बढ़ती उम्र में अपनी त्वचा का ख्याल कैसे रखा जा सकता है।

अभी से हो जाएं सतर्क
भले ही आप पहले अपनी त्वचा की देखभाल ना करती आई हों, लेकिन अब भी देर नहीं हुई है। आपकी त्वचा 20 की उम्र से ही मुर्झाने लगती है। आपका आहार, सूरज की धूप, जीन और आपकी लाइफस्टाइल त्वचा में बदलाव लाने का एक बड़ा कारण है। तो देर ना करें और अभी से ही अपनी त्वचा की देखभाल करना शुरु कर दें जिससे आपकी त्वचा कोमल और टाइट बन सके।

नरम क्लींजर लगाएं
रूखी त्वचा के लिये क्रीम युक्त और ऑइली त्वचा के ऑइल फ्री क्लींजर अच्छा होता है। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो अपने डॉक्टर से इस बारे में बात करें। चेहरे को हल्के गरम या ठंडे पानी से धोएं। गरम पानी आपके चेहरे को और ज्यादा रूखा बना सकता है। चेहरे को रगड़ कर ना पोछे।

चहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं
यह त्वचा को प्रोटेक्ट करता है। भले ही आपका चेहरा ऑइली हो या फिर उस पर पिंपल निकला हो, आप एक अच्छा सा ऑइलफ्री मॉइस्चराइजर लगा सकती हैं। अगर स्किन रूखी है तो दिन में दो बार मॉइस्चराइजर लगाएं।

रोज लगाएं सनस्क्रीन
घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगहें सनस्क्रीन लगानी चाहिये क्योंकि सूरज की किरणे बादलों को चीरती हुई हमारे शरीर पर पड़ती है। आपको एसपीएफ 30 वाली सनस्क्रीन लगानी चाहिये। साथ ही अपने होंठो पर भी सनस्क्रीन लगाएं।

डेड स्किन को स्क्रब करें
चेहरे पर ग्लो लाने के लिये उस पर नियमित स्क्रब करें। ऐसा हफ्ते में 2 बार करें। अगर चहरे पर एक्ने या चेहरा संवेदनशील है तो अपने डॉक्टर से बात करें।

रखें अपनी डाइट का ख्याल
आपकी स्किन को अगर नियमित रूप से विटामिन सी और ई का डोज दिया जाए तो आपकी स्किन और भी ज्यादा निखर सकती है। आप इन्हें या तो आहार से या फिर क्रीम से पा सकती हैं। विटामिन ए या B3 सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाती है।

हर्बल चीज़े हमेशा बेस्ट नहीं होती
जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है उन्हें हर्बल चीजों से बच कर रहना चाहिये। कई बार पेड़ पौधों के रस को मुंह पर लगाने से एलर्जी या फिर लालिमा पड़ जाती है।

सोंच समझ कर ही फेशियल चुनें
क्लीजिंग और एक्सफोलियेटिंग फेशियल करवाने से चेहरे पर एलर्जी या रिएक्शन हो सकता है। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो सोंच समझ कर ही फेशियल चुनें नहीं तो अच्छा है कि आप घर पर ही इसे करें।

क्या अभी भी निकलते हैं मुंहासे
अगर आप सोंच रही हैं कि आपके चेहरे पर क्यूं मुंहासे और ब्लैकहेड्स हो रहे हैं तो इसका कारण हार्मोन, हेयर प्रोडक्ट और तनाव भी हो सकता है। इसके लिये अपने डॉक्टर की सलाह लें।

कैसे पाएं ग्लो
स्मोकिंग छोडे़, खूब सारे फल, सब्जियां, बिना चर्बी का मांस और साबुत अनाज खाएं। रोजाना व्यायाम करें, तनाव और तेज धूप से दूर रहें।



Click it and Unblock the Notifications
