Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
कौन सी हैं वे हिरोइने जिनकी ब्यूटी ढलने का नाम ही नहीं लेती
बॉलीवुड में खुद को फिट और खूबसूरत रखना बहुत जरूरी है और खासतौर पर तब, जब आपकी उम्र ढलने लग गई हो। सालों साल बीतने पर चेहरे की वह चमक खो जाती हैं, जिस पर कभी आपके फैंस आप पर फिदा हुआ करते थे।
READ: कैसे पाएं सेलेब्रिटी की तरह सुंदर त्वचा
ढलती उम्र पर मेकअप का जादू चलना बंद हो जाता है और चेहरे पर बारीक लकीरें साफ दिखाई देने लगती है। लेकिन हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई उदाहरण हैं, जो उम्र ढलने को केवल एक नंबर भर मानते हैं।
READ: शर्म से भरे ये सेलेब्रिटी मोमेंट
आज हम आपको उन फेमस फीमेल सितरों से मिलवाएंगे, जिनकी उम्र बड़ी ही खूबसूरती के साथ ढल रही है। क्या आपको भी जानना है कि वे खूबसूरत अदाकारा कौन सी हैं, तो नीचे की स्लाइड्स पर क्लिक करना ना भूलें।

1. सोनाली बेंद्रे
90s की बेस्ट हिरोइनों में से सोनाली बेंद्रे एक जाना माना नाम थीं। सोनाली की त्वचा काफी संवेदनशील है इसलिये वह किसी को अपनी त्वचा के साथ एक्सपेरिमेंट नहीं करने देती। वह चेहरा साफ करने के लिये साधारण घरेलू फेस पैक लगाती हैं। तथा बालों में वह नारियल तेल का भरपूर्ण प्रयोग करती हैं क्योंकि इसमे एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।

2. माधुरी दीक्षित
माधुराी एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाती हैं, जिसमें वह समय पर सोती हैं, वर्कआउट करती हैं और समय पर खाने का ध्यान रखती हैं। इनकी ग्लोइंग त्वचा का राज़ है कि वह दिन मे दो बार अपने चेहरे को धोती हैं और उस पर सीरम लगाती हैं। रात को वह टोनर और नाइट क्रीम लगाती हैं, जिससे उनकी त्वचा की चमक बनी रहे। वह बेसन, शहद, नींबू, खीरे और दूध का फेस पैक बना कर लगाती हैं। बालों में वह ऑलिव ऑइल और कैस्टर ऑइल मिक्स कर के लगाती हैं।

3. जूही चावला
जूही चावला अपने सौंदर्य का खास ख्याल रखती हैं। वो सोने से पहले अपने मेकअप को जॉन्सन बेबी ऑइल से साफ करती हैं। तथा मॉइस्चराइजर और आई क्रीम लगा कर सोती हैं जिससे उनकी त्वचा में नमी बरकरार रहे। वह अपने चेहरे को माइल्ड क्लींज़र से साफ करती हैं। इसके अलावा वह रोज 8 गिलास पानी भी पीती हैं।

4. श्रीदेवी
इनकी उम्र का तो पता ही नहीं चलता क्योंकि यह अपने चेहरे का खास ख्याल रखती हैं। इन्हें ज्यादा मेकअप लगाना पसंद नहीं है। यह ग्लीसरीन और रोजवॉटर को चेहरे पर लगाती हैं, जिससे इनकी त्वचा हमेशा फ्रेश बनी रहे। स्पा जाना, फ्रूट पैक्स, हेड मसाज और बालों को अच्छे से ऑइलिंग करना, इन्हें काफी पसंद है।

5. नीतू सिंह
नीतू सिंह का मानना है कि आप जो कुछ भी खाती हैं, उसका सीधा असर अपकी त्वचा पर पड़ता है। चमकदार त्वचा के लिये वह रोजाना खीरे का जूस पीती हैं। इसके साथ ही वह मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लगाती हैं और कभी भी फेशियल के लिये नहीं जाती। वह अपने बालों को हमेशा छोटा रखती हैं, जिससे वह उनकी ठीक से देखभाल कर सकें।

6. रेखा
क्लींजर, टोनिंग, मॉइस्चराइजिंग और मेकअप रिमूव करने के अलावा रेखा अरोमाथैरेपी और स्पा ट्रीटमेंट भी लेती हैं। इसके अलावा बालों में वह हेयर पैक जो कि दही, शहद और अंडे के सफेद भाग से बनाया हुआ लगाती हैं। वह हेयर ड्रायर का प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करती और साथ ही बालों पर कोई रसायनिक प्रोडक्ट भी नहीं लगाती।

7. हेमा मालिनी
66 साल की हेमा मालिनी अपनी डाइट पर बहुत ध्यान देती हैं। वह बहुत ही कम मेकअप करती हैं। वह अपने चेहरे को अरोमा ऑइल तथा क्लीजिंग मिल्क से साफ करती हैं। सोने से पहले वह अपने चेहरे पर अवेदा नाइट क्रीम लगाती हैं। बालों के लिये वह नारियल तेल में तुलसी और नीम की पत्तियों को मिक्स कर के लगाती हैं। साथ ही यह दही और पनीर रोजाना तौर पर खाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
