Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
खूबसूरती की मलिका जैकलिन से जानिये उनका ब्यूटी सीक्रेट
बॉलीवुड में जैकलिन की फिल्मों से ज्यादा चर्चा उनकी खूबसूरती और फिटनेस को ले कर होती है। बॉलीवुड में आने से पहले जैकलिन को वर्ष 2006 में मिस श्रीलंका के खिताब से नवाजा गया था। जैकलिन की फैन फॉलोइंग अब आसपान छूने लग गई है, उनका हर फैन केवल यही जानना चाहता है कि जैकलिन अपनी खूबसूरती को मेंटेन रखने के लिये क्या करती हैं।
एक फिल्म स्टार की लाइफ उतनी आसान नहीं होती जितनी कि पर्दे पर दिखाई जाती है। हर वक्त चेहरे पर चमक बरकरार रखना अपने अपने फिगर हमेशा मेंटेन कर के रखना कोई आसान काम नहीं है। लड़कियों को अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेसों की खूबसूरती लुभाती है और वे उसके बारे में जानने के लिये हमेशा इच्छुक रहती हैं। [जानिये एश का ब्यूटी सीक्रेट]
तो अगर आपको भी जैकलिन की खूरसूरत त्वचा और सिल्की बालों से प्यार हो गया है तो, चलिये जानते हैं उनके ब्यूटी सीक्रेट के बारे में।

जैकलिन फर्नांडीस का स्किन केयर मंत्र
- सुबह उठते ही जैकलिन गरम पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर डाल कर पीती हैं।
- उसके बाद वे अपना चेहरा Cetaphil face wash से धोती हैं और La Prairie मॉइस्चराइजर लगाती हैं।
- जैकलिन को बचपन से ही मुंहासों की समस्या रही है इसलिये वह हमेशा से ही क्लीजिंग और टोनिंग करने पर विश्वास रखती हैं।

घरेलू उपचार की दीवानी जैकलिन
- शहद और दही का फेस पैक जैकलिन की त्वचा को सबसे ज्यादा सूट करता है।
- जैकलिन लिप बाम की जगह पर शहद लगाती हैं।
- मुलायम और कोमल त्वचा के लिये जैकलिन द बॉडी शॉप का विटामिन ई ओवरनाइट सीरम-इन-ऑइल लगाती हैं।
- वे आइस क्यूब से अपनी आंखों और गालों को मालिश करती हैं, लेकिन उसके लिये वे उसे पहले टिशू पेपर या फिर किसी पतले मलमल के कपड़े में लपेट लेती हैं। वे आइस क्यूब को सीधे त्वचा पर नहीं रखती।

जैकलिन के बैग में
जैकलिन अपने बैग में हमेशा फ्रूटी स्मेलिंग बॉडी बटर, लिप बटर, हैंड सैनिटाइजर और गर्मियों में फेस स्प्रित्ज़र रखती हैं।

जैकलिन का मेकअप फंडा
- मेकअप लगाने से पहले जैकलिन प्राइमर लगाती हैं। उसके बाद वे द बॉडी शॉप का टी ट्री ऑइल वाला पोर मिनिमाइजर लगाती हैं, जिससे उनकी स्किन मेकअप के लिये तैयार हो जाए।
- हेवी फाउंडेशन की जगह पर वे बीबी क्रीम लगाना ज्यादा पसंद करती हैं।
- जैकलिन MAC Compact- NC41 यूज करती हैं।

- आई मेकअप के लिये जैकलिन Bobbi Brown आई लाईलाइनर लगाती हैं।
- इन्हें ब्राइट रंग की लिपस्टिक लगाना काफी पसंद है जैसे, पिंक, पीच या रेड।
- जैकलिन बिना मेकअप उतारे कभी नहीं सोती।
कैसे करती हैं बालों की देखभाल

- हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट के इस्तमाल के बाद वे उसे साफ करने के लिये झट से बालों में शैंपू लगाती हैं।
- हफ्ते में एक दिन बालों में नारियल तेल लगाती हैं और अच्छी तरह से हेड मसाज करती हैं।
- बालों को बीयर से धोती हैं और बालों को शाइनी बनाने के लिये अंडे के सफेद भाग को लगाती हैं।

बाल हमेशा स्वस्थ बने रहें इसके लिये वे जिंक की गोलियां, फ्लैक्स सीड और ओमेगा 3 से भरपूर्ण जैसे मछली और सूखे मेवे खाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
