Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
त्वचा और बालों के लिये गुणों से भरा काला नमक
काला नमक भारतीय उपमहाद्वीप में निर्मित और भारतीय कुज़ीन में बड़े पैमाने पर प्रयोग किया जाता है, खास कर के गार्निश करने के लिये।
यह ना केवल स्वाद बढ़ाने का काम करता है बल्कि स्वास्थ्य और सौंदर्य में भी सुधार करता है। यह सोडियम में लो होता है इसलिये हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग इसे खाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा यह सुंदरता को भी निखारता है।
READ: झुर्रियों से लड़ने के लिये करें आयुर्वेदिक उपचार
अगर शरीर में दर्द है तो आप गरम पानी में काला नमक डाल कर स्नान करने से मासपेशियों और जोड़ों को आराम मिलता है। यह स्किन के पोर्स को खोल देता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढाता है, जिससे त्वचा हमेशा हाइड्रेट बनी रहती है।
आइये जानते हैं काला नमक हमारी त्वचा को और कौन कौन से जादुई फायदे पहुंचाता है।

खुजली
अगर आपकी त्वचा रूखी है और बहुत खुजली हो रही है तो काले नमक के पानी से स्नान आपको बहुत लाभ पहुंचाएगा।

एक्ने
काला नमक को ज्यादातर साबुन, मास्क, टोनर और क्लींजर आदि को बनाने में प्रयोग किया जाता है। काला नमक त्वचा के रोम छिद्रों को साफ करता है, जिससे त्वचा अंदर से साफ हो जाती है और पोर्स में बैक्टीरिया नहीं पनप पाता।

स्क्रब
1 चम्मच बारीक काला नमक और 1 चम्मच ऑलिव ऑइल को लेकर पेस्ट बनाएं और उससे चेहरे को स्क्रब करें।

टोनर के रूप में
रोज वॉटर और 1 चम्मच काला नमक मिक्स कर के स्प्रे बॉटल में डालें। इसे चेहरे पर स्प्रे कर के देखें। आंखों को बचाएं। यह एक टोनर के रूप में काम करता है और चेहरे से तेल को हटाता है।

क्लींजर
आम सा फेस वॉश लें, उसमें एक छोटा चम्मच काला नमक डालें। फिर इसे चेहरे पर हल्के से रगड़े। आपकी स्किन बिल्कुल साफ हो जाएगी।

फटी एडियों के लिये
एक हल्के गरम पानी की बाल्टी में काला नमक डाल कर पैरों को डुबोइये। इससे आपकी एडियां ठीक हो जाएंगी।

पैरों की सूजन
अगर पैरों में दर्द के कारण सूजन है तो गरम पानी की बाल्टी में काला नमक डाल कर 20 मिनट तक पैरों को डुबो कर बैठिये। इससे दर्द में राहत मिलेगी।

नाखूनों का पीलापन
अगर पीले नाखूनों पर नियमित रूप से काला नमक रगड़े तो आपके बेजान नाखूनों में जान आ जाएगी।

बालों को मुलायम बनाए
काला नमक आपके बालों को मुलायम, शाइनी और घना बनाएगा। इसमें बहुत से मिरल्स पाए जाते हैं जिससे बालों की क्वालिटी सुधरती है।

रूसी से छुटकारा
पिसा हुआ काला नमक गीले बालों पर लगाएं। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको रूसी से मुक्ती मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
