Latest Updates
-
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय -
Karwa Chauth Puja During Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें व्रत और पूजा के नियम -
त्योहारों पर मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, इन 5 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Karwa Chauth 2026: क्या होता है बायना? जानिए करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे -
Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
अकेले में हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये 3 काम, बच सकती है जान, डॉक्टर ने बताए इमरजेंसी टिप्स -
Kartik Month 2026: कब से शुरू होगा कार्तिक मास? जानें सही तारीख, तुलसी पूजा का धार्मिक महत्व, नियम और विधि
शहतूत : आपकी सुंदरता में भरे चार चांद
गर्मियों में शहतूत के फल काफी ज्यादा बिकते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन फलों में आपको सुंदर बनाने का जादू छुपा हुआ है। यह फल काफी पौष्टिक होता है जिसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए, सी, ई और के, फोलेट, थायमाइन, नियासिन और फाइबर होता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट हेाता है जो कि फ्री रैडिकल्स से लड़ता है। शहतूत का फल लाल, काला और नीले रंग में पाया जाता है।
इसका इस्तमाल कई प्रकार की रेसिपीज़ में भी होता है। शहतूत में बहुत सारा प्रोटीन पाया जाता है। आइये जानते हैं कि शहतूत आपके सौंदर्य में कैसे जान भर सकता है।

1. झुर्रियां दूर करे- चेहरे की झुर्रियों को मिटाने के लिये शहतूत का जूस नियमित रूप से पीना चाहिये। इससे चेहरे में चमक आएगी और आप फ्रेश फील करेंगी।
READ: गुलाब की पंखुड़ियों से ऐसे करें त्वचा की देखभाल
2. दाग धब्बे मिटाए- यह चेहरे से भूरे दाग धब्बे मिटा कर उसे साफ करता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि इसका जूस पीने से त्वचा की कांति बढ़ती है।
3. त्वचा संबन्धित रोग - इसकी पत्तियों को गरम पानी में डाल कर 30 मिनट तक पकाइये और उससे शरीर के संक्रमित भाग को धोइये। इससे वह ठीक हो सकता है।
4. रूखी और संवेदनशील त्वचा- इसकी पत्तियों को नारियल या जैतून तेल में कुछ दिनों के लिये डुबो कर रखें और उसे तेल को अपने शरीर पर लगाएं। इसे आप लोशन के तौर पर भी प्रयोग कर सकती हैं।
5. त्वचा बनाए नरम- शहतूत की पत्तियों को हॉट बाथ टब में भिगो कर प्रयोग करें। यह स्किन पोर्स को खोलता है और शरीर को साफ सुथरा बनाता है। साथ ही यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढाता भी है।



Click it and Unblock the Notifications
