Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
रूखी त्वचा के लिये केले का बेस्ट फेस पैक
गर्मियों में ज्यादातर लोगों की त्वचा ऑइली बन जाती है लेकिन कुछ लोग जिनती त्वचा हमेशा रूखी रहती है उन पर गर्मियों का भी असर नहीं पड़ता। आज हम आपको रूखी त्वचा पर लगाने के लिये केले का फेस पैक बनाना सिखाएंगे।
गोरा बनने के लिये लगाइये ये असरदार फेस पैक
यह बनाना फेस पैक रूखी त्वचा को नमी पहुंचा कर उसे ग्लोइंग बनाएगा। इससे आप जवां दिखेंगी और दाग धब्बों से भी मुक्ती मिलेगी। आइये जानते हैं रूखी त्वचा के लिये बनाना फेस पैक किस तहर से बनाया जाता है और इसे लगाने से क्या फायदा हो सकता है।

केला और जैतून तेल का पैक
मसले हुए केले को थोडे़ से शहद के साथ मिला कर पेस्ट बनाएं। इस पैक को 15 मिनट तक के लिये मुंह पर लगाएं। यह एक बेस्ट होममेड पैक है जो त्वचा से झुर्रियों को हटा कर उसे चमकदार बनाता है।

बनाना और बटर फेस पैक
पके हुए केले को 1 चम्मच वाइट बटर के साथ मिक्स करें। इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिये लगाएं। फिर चेहरे को हल्के गरम पानी से धो लें। इससे त्वचा मुलायम, चमकदार बनेगी। यह रूखी त्वचा के लिये अच्छा पैक है।

केला और विटामिन ई पैक
पके केले को विटामिन ई तेल के साथ मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। फिर इसमें एक चम्मच शहद मिक्स करें। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक के लिये लगाएं। आपकी त्वचा स्वस्थ्य, जवां और चमकदार बनेगी। यह रूखी त्वचा के लिये अच्छा पैक है।

केला और दही
पके केले के साथ थोड़ी सी दही मिक्स करें। फिर इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं। इससे सन टैनिंग हटेगी और त्वचा बिल्कुल साफ हो जाएगी। यह त्वचा को अंदर से हाइड्रेट भी करेगा, जिससे रूखापन दूर हो जाएगा।

केला और नींबू का रस
पके केले को मैश करें और उसमें 1 चम्मच नींबू का रस मिक्स करें। इस पैक को चेहरे और गरदन पर लगाएं। इससे झाइयां और चेहरे के दाग धब्बे दूर होंगे। यह त्वचा को डैमेज होने से भी बचाता है।



Click it and Unblock the Notifications
