Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
दमकती त्वचा के लिए फल और सब्जियों के स्किन पैक
बाजार में उपलब्ध अधिकतर सौंदर्य उत्पाद दावा करते हैं कि उनमें किसी ना किसी फल का अर्क है। बहुत से लोग ऐसा जानकार उस प्रॉडक्ट को खरीदते हैं।
ये प्रोडक्टस अलग-अलग तरह की स्किन पर अलग-अलग फायदे, अलग-अलग मौसम के अनुसार लगाने योग्य, ऐसी बातें बताकर बेचे जाते हैं। दमकती त्वचा के लिए सबसे अच्छे फ्रूट पैक तो आपके फ्रिज में ही उपलब्ध हैं।
READ: घर पर कैसे बनाएं प्राकृतिक ब्लीच
बस आपको थोड़ी मेहनत करनी है और आपका पैक तैयार है। हम आपको बता रहे हैं दमकती त्वचा के लिए फल और सब्जियों के स्किन पैक

पपीता-
पपीते की एक फांक लेकर इसे मसलकर चेहरे पर लगाएँ और इसे 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। यह पैक त्वचा की अशुद्धियों को दूर कर देगा और चेहरे पर निखार लाएगा। इसका और बेहतर परिणाम पाने के लिए आप इसमें एक टी-स्पून शहद भी मिला सकते हैं।

केला
केले को मसलकर इसमें शहद, दही या दलिया मिलाकर आप एक शानदार और पोषक फ़ेस पैक बना सकते हैं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएँ इससे यहाँ की रंगत निखरेगी। इसे 15 मिनट के बाद धो लें।

संतरा –
चाहे संतरे का गूदा हो या फिर इसका छिलका हो, यह त्वचा के लिए कई तरह फायदेमंद है। जब संतरे का मौसम आता है तब इसके गूदे में दही मिलाकर लगाएँ और परिणाम देखें। इसके छिलकों को इकट्ठा कर लें, इन्हें सूखा लें और फिर पीसकर इनका पाउडर बना लें। इस तरह जब संतरे का मौसम नहीं होता तब भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी
कुछ स्ट्रॉबेरीज़ को मसलकर इन्हें चेहरे और गर्दन पर लगाएँ। इसे 15 से 20 मिनट तक रहने दें। यह आपकी त्वचा को पूरी तरह साफ कर देगा और चेहरे पर एक अलग ही निखार आएगा।

आम-
आम के सीजन में इसका भरपूर फायदा उठाएँ। आधे आम में दूध और दही मिलाकर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएँ। यह त्वचा को साफ भी करेगा और मृत कोशिकाओं को भी हटा देगा जिससे आपको तरोताजा स्किन मिलेगी।

नींबू-
त्वचा पर नींबू के फायदे को सब जानते हैं। इसके रस को साफ करने के लिए चेहरे पर लगाएँ। इसमें शहद मिलाकर और बेहतर त्वचा पाई जा सकती है।

आलू-
बेकार त्वचा से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आलू आपके लिए सही है। आलू को पतला काटकर चेहरे और गर्दन पर लगाएँ। इसे आधे घंटे तक रहने दें, इसकी बाद इसे धो लें।

खीरा
खीरा त्वचा को मुलायम, मजबूत, साफ और तरोताजा बनाता है। जैसा कि हम जानते हैं कि खीरा ठंड करता है इससे यह बेजान त्वचा के लिए कारगर है। इससे त्वचा की पुरानी कोशिकाएं हट जाती हैं, रोम छिद्र खुल जाते हैं और साफ हो जाते हैं, जिससे त्वचा जवां और चमकदार बनती है।



Click it and Unblock the Notifications
