Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
दुल्हन बनने जा रही हैं तो चेहरे पर लगाएं ये 5 प्राकृतिक उबटन
अनेक ऐसी रस्में होती हैं जिनके बिना पारंपरिक भारतीय विवाह अधूरा रह जाता है। और उनमें से एक रस्म है हल्दी की रस्म। इस रस्म में दुल्हन को उबटन लगाया जाता है। यह उबटन एक फेस पैक होता है जो कई प्राकृतिक घटकों को मिलाकर बनाया जाता है।
इससे शादी के दिन दुल्हन की त्वचा चमकदार दिखती है क्योंकि यह टैनिंग को दूर करता है तथा उसकी त्वचा को गोरा बनाता है। सोचिये यदि एक दिन उबटन का उपयोग करने से इतने लाभ हो सकते हैं तो यदि आप इसका उपयोग प्रतिदिन करें तो इससे कितने लाभ हो सकते हैं।
READ: शादी के दिन ऐसे चमकेगी लाडो
अत: वे सभी युवतियां जो दुल्हन बनने वाली हैं उनके लिए यहाँ कुछ विविध प्रकार के उबटन बताए गए हैं। यदि हल्दी की रस्म के कुछ दिन पहले से वे इन उबटनों को लगायें तो शादी के दिन आप सुन्दर चमकती हुई त्वचा प्राप्त कर सकती हैं।

1. ओटमील उबटन
इस उबटन का नियमित तौर पर उपयोग करने से आप शादी के दिन तक बच्चों जैसी कोमल और नरम त्वचा प्राप्त कर सकते हैं।
घटक:
- ओटमील
- मसूर दाल (लाल दाल)
- कच्चा चांवल
- बादाम
- हल्दी
- गुलाब जल

लगाने की विधि-
एक कप मसूर दाल, एक चौथाई कप कच्चा चांवल और आठ से नौ बादाम लें तथा प्रत्येक को अलग अलग पीसें। अब इन तीनों पाउडर को एक बाउल में मिलाएं तथा इसमें आधा कप ओटमील और एक चुटकी हल्दी मिलाएं। इसमें गुलाब जल मिलकर गाढ़ा पेस्ट बनायें। इसे अपने पूरे शरीर पर लगायें तथा कुछ समय के लिए सूखने दें। जब पेस्ट सूख जाए तो इसे आहिस्ता से रगड़कर निकाल दें तथा सादे पानी से धो दें। जिन लोगों की त्वचा शुष्क है वे इस उबटन में मिल्क क्रीम भी मिला सकते हैं।

2. मिल्क पाउडर उबटन
यह उबटन बहुत पौष्टिक होता है विशेष रूप से उन लोगों के लिए जिनकी त्वचा सूखी होती है।
घटक:
- मिल्क पाउडर
- बेसन
- बादाम का पाउडर
- हल्दी
- मिल्क क्रीम
- नीबू का रस
- गुलाब जल

लगाने की विधि
मिल्क पाउडर , बेसन और बादाम का चूर्ण प्रत्येक दो चम्मच मिलाएं। इन सभी घटकों को मिलाएं तथा इसमें इस मिश्रण में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। अब इसमें एक टेबल स्पून मिल्क क्रीम और नीबू के रस की मिलाएं तथा कुछ बूँदें गुलाब जल और ऑलिव ऑइल की मिलाएं। इस मिश्रण को अपने चेहरे और शरीर पर लगायें। इस पैक को कुछ समय के लिए सूखने दें तथा बाद में गुनगुने पानी से इसे धो दें। अधिक प्रभाव देखने के लिए इसे सप्ताह में कम से कम तीन बार लगायें।

3. नटी उबटन
यह एक बहुत ही पौष्टिक और अद्वितीय उबटन है जिसका उपयोग ठण्ड के मौसम में किया जाता है।
घटक:
- बादाम, काजू, पिस्ता
- अलसी
- मसूर दाल
- चांवल
- संतरे के सूखे हुए छिलके
- केसर
- मीठा बादाम तेल

लगाने की विधि
इसे बनाने के लिए बादाम, काजू और पिस्ता प्रत्येक के 15 टुकड़े लें। इसके अलावा अलसी, मसूर दाल, चांवल, संतरे के सूखे हुए छिलके और ओट्स प्रत्येक को चौथाई कप लें तथा इन्हें अलग अलग पीसें। इन पाउडर को एक सूखे बाउल में मिलाएं तथा इसमें एक चुटकी हल्दी, एक चुटकी केसर और 10-12 बूँदें मीठे बादाम तेल की मिलाएं। अब इसमें शहद और गुलाब जल मिलाएं तथा इससे एक गाढ़ा स्क्रब बनायें। इसे अपने पूरे शरीर और चेहरे पर लगायें तथा कुछ समय बाद धोकर निकाल दें।

4. बेसन और गेंहू के चोकर का उबटन
दाग धब्बों रहित और चमकदार त्वचा के लिए इस अद्भुत उबटन का उपयोग करें।
घटक:
- बेसन
- गेंहूँ का चोकर
- मिल्क क्रीम या दही
- हल्दी

लगाने की विधि
इस उबटन को बनाने के लिए आपको बेसन, गेंहूँ के चोकर, मिल्क क्रीम या दही और एक चुटकी हल्दी की आवश्यकता होगी। सभी घटकों को एक बाउल में मिलाएं तथा मिश्रण को कुछ समय के लिए ऐसे ही रहने दें। इस बीच अपने शरीर पर तिल के तेल से मालिश करें तथा फिर इस मिश्रण को लगायें। इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें तथा फिर इसे गुनगुने पानी से धो दें।

5. चंदन का उबटन
त्वचा की टैनिंग निकालने के लिए तथा रुखी और बेजान त्वचा को ठीक करने के लिए चंदन का उबटन बहुत अच्छा होता है। इस उबटन का प्रयोग विशेष रूप से उन दुल्हनों के लिए किया जाता है जिनकी शादी गर्मियों के दौरान होती है क्योंकि चंदन और गुलाब जल दोनों ही आपके शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं।
घटक:
- चंदन का पाउडर
- बेसन
- हल्दी
- कच्चा दूध
- गुलाब जल

लगाने की विधि
चंदन के पाउडर में बेसन और हल्दी मिलाएं। इसमें गुलाब जल और कच्चा दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनायें। यह पेस्ट न तो बहुत अधिक गाढ़ा होना चाहिए न बहुत अधिक पतला। इसे अपने चेहरे और पूरे शरीर पर लगायें तथा पूरी तरह से सूखने दें। फिर इसे सादे पानी से धो डालें और अपनी त्वचा में फर्क महसूस करें।



Click it and Unblock the Notifications