Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
दुल्हन बनने जा रही हैं तो शहनाज़ हुसैन से लें ब्यूटी टिप्स
अगर आपकी शादी जल्द ही होने वाली है तो शहनाज़ हुसैन से कुछ ब्यूटी टिप्स ले लीजिये क्योंकि आगे आने वाले दिनों में ये आप के बड़े काम आने वाले हैं।
अगर आप सोंचती हैं कि शादी के दिन केवल मेकअप ही अपना जादू चलाएगा तो भूल जाइये। मेकअप अकेले ही कुछ नहीं कर सकता। अगर चेहरा अंदर से ग्लो करेगा तभी मेकअप का भी असर दिखेगा नहीं तो सब कुछ बेकार है।
अपने पतिदेव को पटाना हो तो आजमाइये ये ब्यूटी टिप्स
आज हम आपको कुछ ऐसे ब्यूटी टिप्स देंगे जिन्हें आपको अपनी शादी के 1 महीने पहले आजमाना शुरु करना होगा, तभी ये अपना रिजल्ट दिखाएंगे। शादी की भाग दौड़ में लड़कियां अपना ख्याल रखना ही भूल जाती हैं जिससे उनके शरीर पर तनाव का असर साफ दिखाई देने लगता है।
अगर आप शादी की टेंशन लेंगी तो आपका चेहरा दाग धब्बो से भर जाएगा और चेहरे का ग्लो एक दम गायब हो जाएगा। इसलिये आपको मेंटल टेंशन छोड़ कर नियमित चेहरे की क्लीनिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग पर ध्यान देना होगा।
खूसूरत त्वचा पाने के लिये अपनाएं शहनाज हुसैन के ब्यूटी टिप्स
इसके अलावा हमने आपको कुछ आंखों के आस पास की झुर्रियों को मिटाने के उपाए भी बताए हैं। तो अगर आपको अपनी शादी में बेहद खूबसूरत दिखना है तो शहनाज़ हुसैन के बताए गए ये ब्यूटी टिप्स आजमाना ना भूलें।

ग्लोइंग स्किन के लिये क्लीनिंग
स्किन की क्लीनिंग करने से स्किन के पोर्स खुल जाते हैं और साफ हो जाते हैं। इससे स्किन क्रीम और लोशन आदि चेहरे में अच्छे से समा जाता है और चेहरे पर ग्लो आ जाता है। जरुरी है कि रात को सोने से पहले चेहरे की क्लीनिंग की जाए और फिर हल्के गरम पानी से चेहरा धो लिया जाए। आप शहद और नींबू का पेस्ट बना कर चेहरे को क्लींज कर सकती हैं।

चेहरे की मसाज
चेहरे की मसाज किसी अच्छी क्रीम से करनी चाहिये। मसाज करते वक्त कुछ बूंद पानी बीच बीच में मिलाती रहें। ऊपर की ओर 2 मिनट तक मसाज करें और फिर चेहरे को गीले कपड़े से पोछ लें।

चेहरे को कोमल बनाने के लिये एलोवेरा और शहद
अपनी त्वचा मुलायम और साफ बनाने के लिये शहद और एलो वेरा जैल को 20 मिनट तक चेहरे पर लगा कर छोड़ दें और फिर धो लें। ऐसा एक महीने तक करें।

आंखों के पास से झुर्रियां मिटाने के लिये
आंखों के आस पास की त्वचा काफी मुलायम होती है। अपनी अंडर आई एरिया को बादाम तेल से कम से कम 2 मिनट तक के लिये मसाज करें। आप चाहें तो अंडर आई क्रीम भी लगा सकती हैं।

स्किन टोनिंग
ठंडे रोज वॉटर में कॉटन बॉल्स डुबो कर अपने चेहरे को पोछिये। फिर इसे अपने आप सूखने दें और बाद में चेहरे पर बादाम तेल लगाएं।

रूखे होंठो के लिये
आप अपने होंठो पर बादाम का तेल लगा सकती हैं, जिससे वो कोमल बन जाएं।

मेंटल टेंशन कैसे दूर करें
शादियों के समय तनाव और मेंटल टेंशन होना आम बात हो जाती है। इससे आपकी त्वचा पर काफी प्रभाव पड़ता है जिससे त्वचा काली और झुर्रियों भरी दिखने लगती है। साथ ही इससे चेहरे का ग्लो भी चला जाता है। आपको वॉक, जौगिंग, योगा और लंबी सांस खींचने वाले व्यायाम करने चाहिये। इससे आप ना केवल शारीरिक तौर पर बल्कि दिमागी तौर पर भी फिट रहेंगी।



Click it and Unblock the Notifications
