Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
चेहरे पर बढ़ते अनचाहे बाल होने के 5 कारण तथा निवारण

महिलाओं के शरीर व चेहरे पर हलके से बालों का नज़र आना एक आम बात है। इन बालों से निजात पाने के लिए हम थ्रेडिंग व वैक्सिंग का सहारा लेते हैं। परंतु जब इनकी वृद्धि में असामान्यता नज़र आने लगे तो समझ लीजिए की आप शायद अतिरोमता से पीडित हैं।
CLICK HERE: चेहरे से कैसे हटाए अनचाहे बाल ?
अतिरोमता में महिलाओं के चेहरे पर सामान्य से अधिक बाल नज़र आते हैं। कुछ स्थितियों में महिलाओं के चेहरे पर हल्की सी मूंछ व दाढी भी दिखाई देती है। इस समस्या के कारण भी अनेक हैं। अतः नीचे इस समस्या से संबंधित कुछ कारण दिए गए हैं।

1 आनुवंशिक या नस्लीय
यूरोपीय, पूर्व एशियाई या मूल अमेरिकी महिलाओं की तुलना में भारतीय उप-महाद्वीप व भूमध्य देशों की महिलाओं को अनचाहे बालों की समस्या अधिक सताती है। कई बार यह समस्या आनुवंशिक कारणों से भी जुडी हो सकती है। अगर आपके चेहरे पर मौजूद अनचाहे बालों के पीछे ये दो कारण छुपे है तब इस समस्या से निजात पाना बहुत मु्श्किल है।

2 हार्मोनल असंतुलन
मेडिकल दृष्टिकोण से देखा जाए तो महिलाओं में अधिक मात्रा में स्रवित होने वाले मेल हार्मोन अतिरोमता की समस्या का कारण बन सकते हैं। पॉलीसिस्टिक डिम्बग्रंथि सिंड्रोम (पीसीओ) हार्मोनल असंतुलन का सबसे बडा कारण है। इसके अलावा अधिवृक्क ग्रंथि विकार भी इस समस्या का एक कारण है। इसमें अधिवृक्क कैंसर, अधिवृक्क क्षेत्र में ट्यूमर होना, कुशिंग सिंड्रोम, जन्मजात अधिवृक्क हाइपरप्लासिया विकार शामिल हैं।

3 दवाएँ
क्या आप जानते हैं कि स्टोस्टेरोन, साइक्लोस्पोरिन एवं एकाग्रता को बढ़ाने के लिए ली जाने वाली मिनऑक्सडिल जैसी दवाएं आपके चेहरे व शरीर के बालों की गति में वृद्धि ला सकती हैं? अतः चेहरे पर बढ़ते बालों को रोकने के लिए आपको इन दवाओं से परहेज करने की जरूरत है।

4 एण्ड्रोजन में वृद्धि
एण्ड्रोजन एक मेल हार्मोन है तथा महिलाओं में भी कुछ मात्रा में मेल हार्मोन मौजूद होते हैं। जब एण्ड्रोजन अपने हार्मोन के स्रवण को बढ़ाता है तब महिलाओं के चेहरे व शरीर पर बालों की संख्या बढ जाती है।

5 अन्य कारण
ऊपर दिए गए कारणों के अलावा कई छोटे बडे कारण भी इस समस्या के पीछे छुपे नज़र आते हैं। गर्भनिरोधक गोलियां भी एण्ड्रोजन के स्तर को प्रभावित करती हैं। दौरे, सिरदर्द, मानसिक असंतुलन, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से निजात पाने के लिए ली जाने वाली दवाएं अतिरोमता की समस्या को जन्म दे सकती हैं।

उपचार एवं इलाज
1. केशहर क्रीम, वैक्सिंग, शेविंग व प्लकिंग का सहारा लें।

उपचार
2 लेजर हेयर रिमूवल की मदद से त्वचा पर बढते बालों की गति को रोका जा सकता है।

उपचार
हीट की सहायता से किया जाने वाला इलेक्ट्रोलीज़ उपचार चेहरे के बालों को वापस उगने की क्षमता को नष्ट कर देता है। हालांकि यह उपचार बहुत पीडादायक है।

उपचार
कुछ औषधीय क्रीमे भी आपको इस समस्या से निजात दिला सकती हैं। लेकिन इससे आपके चेहरे पर फुन्सियां या चकत्ते हो सकते हैं।

उपचार
कुछ स्थितियों में हमारा बढता वजन भी अतिरोमता की मौजूदगी का कारण बन जाता है। ऐसी स्थिति में अपने वजन को कम करने की कोशिश करें। यह तरीका आपको एक नहीं बल्कि दो समस्याओं से छुटकारा दिलाएंगा।



Click it and Unblock the Notifications
