Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन घरेलू उपचारों से ठीक करें सिस्टिक एक्ने
क्या आप के चेहरे पर लाल रंग के बडे़ से आकार के मुंहासे हैं? इसे सिस्टिक एक्ने बोलते हैं, जो कि दिखने में अन्य मुंहासों के मुकाबले सबसे बद्दे लगते हैं। सिस्टिक एक्ने, अधिकतर टीनेजर्स को होते हैं, लेकिन कभी कभार व्यस्कों में भी इनकी संख्या देखने को मिल जाती है।
सिस्टिक एक्ने हार्मोन की गड़बड़ी, अत्यधिक तेल और डेड सेल्स के जमा हो जाने की वजह से होता है। यह काफी दर्द भरा भी होता है। सिस्टिक एक्ने खतम हो जाने के बाद चेहरे पर बुरा सा धब्बा छोड़ जाते हैं।
जानें, मुहांसे किसी खास जगह पर ही क्यूं निकलते हैं ?
लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ सरल घरेलू उपचारों से इन एक्ने तथा उनके दाग को आसानी से खतम कर सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में ---

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा, चेहरे से अत्यधिक तेल साफ करता है और साथ ही डेड स्किन को भी निकालता है। यह बैक्टीरिया का सफाया कर के स्किन पोर को टाइट बनाता है। आप चाहें तो बेकिंग सोडा, खीरे के रस और पानी को एक साथ मिक्स कर के चेहरे पर 15 मिनट तक लगा सकती हैं।

अंडे का सफेद भाग
अंडे के सफेद भाग में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ते हैं। यह चेहरे को टाइट बनाता है तथा उसमें चमक भरता है। आप अंडे के सफेद भाग में, दूध और शहद मिला कर एक्ने पर लगा सकती हैं।

नारियल तेल
यह चेहरे पर पड़े धब्बों को मिटाने में लाभकारी है। चेहरे पर 2 बूंद नारियल तेल से मालिश करें।

ग्रीन टी
इसमें काफी सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है, जिससे त्वचा में अंदर से निखार आता है। सिस्टिक एक्ने को ठीक करने के लिये आपको आज से ही ग्रीन टी पीना शुरु कर देना चाहिये।

हल्दी
चेहरे के एक्ने पर केवल पानी और हल्दी लगाए ही लगाएं। इसे रात भर या फिर कुछ घंटों के लिये लगा रहने दें। इससे एक्ने के बैक्टीरिया का सफाया होगा और एक्ने से होने वाला दर्द भी खतम हो जाएगा।

शहद
एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरा शहद आपके चेहरे को नमी प्रदान करेगा और अत्धिक तेल को भी सोखेगा। इन नुस्खों के अलावा अगर आपके पास और भी टिप्स हैं, तो हमें नीचे दिये गए कमेंट बॉक्स में लिखना न भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
