Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
त्वचा की उम्र कैद करना हो तो पियें अलग-अलग चाय
आपको जिस तरह से पेट भरने के लिये भोजन की जरुरत होती है ठीक उसी तरह से आपकी स्किन को सांस लेने की भी आवश्यकता है। यदि आपको साफ और खूबसूरत त्वचा चाहिये तो आपको सही प्रकार का आहार खाने और सही प्रकार का पेय पदार्थ पीने की जरुरत है।
READ: ग्रीन टी फेस पैक लगा कर बन जाएं रानी
आप कुछ भी खाएं पर यदि आप खूब सारा पेय पदार्थ का सेवन करती हैं तो आपकी त्वचा हमेशा चमकार बनी रहेगी। पानी और फ्रूट जूस पीने से त्वचा पर कितना फरक पड़ता है, यह हम सभी जानते हैं मगर क्या आप यह जानती हैं कि अलग-अलग तरह की चाय पीने से भी त्वचा खूबसूरत बन सकती है।
READ: शरीर की बीमारियां दूर करने के लिये पियें नीम की चाय
हम में से कई लोग चाय पीना पसंद करते हैं मगर किस प्रकार की चाय त्वचा के लिये अच्छी होती है, यह किसी को नहीं पता। सही प्रकार की चाय पीने से आप अपनी त्वचा को 100 गुना बेहतर बना सकती हैं। आइये जानते हैं उन चाय के बारे में ठीक प्रकार से...

डेंडिलियॉन टी
ये फूल देखने में बडे़ ही प्यारे लगते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इसकी चाय में काफी सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो त्वचा की उम्र को घटा देती है। यह इम्मयून सिस्टम को बढाती है और त्वचा को खूबसूरत बनाती है।

ग्रीन टी
ग्रीन टी वेट को घटाने में मदद करती है और साथ ही त्वचा को कोशिका बनने में भी मदद करती है। ग्रीन टी यह सब एंटीऑक्सीडेंट गुणों की वजह से कर पाती है।

पिपरमिंट टी
यह त्वचा के लिये काफी अच्छी होती है। यह ऑइली स्किन की समस्या को दूर करती है और त्वचा को गोरा भी बनाती है।

अदरक की चाय
आप दिन भर में जो भी जंक फूडा खाते हैं उसकी सफाई करने के लिये अदरक की चाय का सेवन करें। अदरक की चाय पीने से पाचन तंत्र साफ होता है और त्वचा से दाग धब्बे दूर हो जाते हैं।

कैमोमाइल टी
कैमोमाइल टी त्वचा की सभी समस्याओं को दूर करती है। त्वचा पर हो रहे एक्ने, दाग, जले के निशान या फिर आखों की सूजन को यह दूर करती है। इसके अलावा यह एक्जिमा को भी ठीक कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
