Latest Updates
-
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता
इन नुस्खों से हल्का पड़ सकता है चेहरे पर पड़ा जलने का निशान

चेहरे पर अगर जलने के निशान पड़ जाएं तो चेहरा काफी खराब दिखने लगता है। ऐसा लगता है मानों चेहरे की रौनक ही खतम हो गई है। चेहरे की त्वचा शरीर के अन्य भागों से कहीं ज्यादा संवेदनशील और नाजुक होती है।
FREE COUPON SALE: Up to 90% Off on Products at Flipkart
जलने का निशान गायब होने में थोडा सा समय लगता है। वे लोग जिनके चेहरे पर जले के दाग पड़े हुए हैं, अगर वह गहरे हैं तो वे कॉस्मेटिक सर्जरी करवाते हैं। पर अगर यह निशान छोटे माटे हैं तो इन्हें घरेलू उपचार की सहायता से कम किया जा सकता है।
READ: घरेलू नुस्खों से हटाइये घाव के निशान
प्रकृति के पास ऐसे कई जड़ी बूटियां हैं, जो जले-कटे निशान को ठीक करने में सहायता प्रदान करती हैं। आज हम ऐसी सामग्रियों के बारे में ही बात करेंगे जो आपके चेहरे से जलने के निशान को काफी हद तक मिटा सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में-

टमाटर और नींबू
टमाटर और नींबू में विटामिन सी होता है जो कि प्रकृति में एसिडिक होता है। विटामिन सी दाग धब्बों को हल्का करने में सहायक होता है। एक कटोरी में टमाटर और नींबू का रस मिलाइये और चेहरे पर 15 मिनट तक लगाने के बाद धो लीजिये। ऐसा लगातार 15 दिनों तक करें।

एलोवेरा जैल
एलोवेरा जले हुए निशानों को हल्का करने में काफी असरदार होता है। यह डेड सेल्स को खतम करता है और नई त्वचा को बाहर निकालता है। इसमें एस्ट्रीजेंट गुण होते हैं जो कि इंफेक्शन को दूर करता है। जहां पर भी जले का निशान हो वहां पर हर रोज एलोवेरा जैल लगा लें। फिर 15 मिनट के बाद उसे धो लें।

मेथी दाना
मेथी को रातभर के लिये पानी में भिगो दें। फिर सुबह उसका पेस्ट बना कर जले हुए निशान पर लगाएं। 1 घंटे तक रखने के बाद इसे धो लें। इस विधि को तब तक करें जब तक कि यह अपना काम ना कर ले।

हल्दी
हल्दी, शहद और गुलाबजल को मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। फिर इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगाए रखें। उसके बाद इसे हल्के हाथों से रगड कर छुड़ा लें।

बादाम तेल
यह त्वचा में नई जान भर देता है और डेड सेल्स को हटाता है। अपने चेहरे पर शुद्ध बादाम का तेल लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। ऐसा रोज करें।

दही
थोड़े सी दही और चुटकीभर हल्दी के साथ 1 चम्मच जौ पाउडर मिक्स कर लें। इसमें थोड़ा नींबू का रस भी निचोड़ें। फिर इस गाढे पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 दिनों तक ऐसा कर के लाभ देखें।

प्याज का रस
प्याज का रस चेहरे पर लगाने से दाग तेजी से सूखने लगता है।

शहद
चेहरे के जले हुए हिस्से पर शुद्ध और कच्चा शहद लगाएं। यह बड़ी ही तेजी से काम करता है क्योंकि यह एंटीसेप्टिक गुणों से भरा होता है। शहद को रोजाना लगाने से दाग जल्दी गायब होने लगेगा।

खीरे का रस
आप इसके रस को सीधे चेहरे पर लगा सकती हें। इसमें काफी तत्व हैं जो त्वचा को निखारने में मदद करते हैं।

गाजर का रस
गाजर में विटामिन ए और अन्य तत्व होते हैं, जो कि रोज लगाने से चेहरा बिल्कुल साफ हो जाएगा। इसे 15 मिनट तक के लिये चेहरे पर रखें।



Click it and Unblock the Notifications