Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
वाइटहेड्स से परेशान हैं तो अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे
चेहरे पर पिंपल, ब्लैकहेड्स या फिर वाइटहेड की समस्या काफी आम बात है। इसके लिये आपको ज्यादा चिंता करने की जरुरत नहीं है। वाइटहेड्स हैं तो कुछ चीजों का ध्यान रखें, जैसे, चेहरे को दिन में कई बार पानी से धोएं। ढेर सारा पानी पियें।
READ: घरेलू नुस्खे जो आपका चेहरा बना दे गोरा
सब्जियां, फल और विटामिन E और A से भरपूर्ण खाद्य पदार्थों का सेवन करें। अगर सिर में रूसी है तो सिर को हमेशा साफ रखें। महीने में एक बार स्पा में फेशियल ट्रीटमेंट जरुर करवाएं। हमेशा तेल रहित मेकअप और फाउंडेशन लगाएं।
READ: मुँहासे के उपचार के लिए 20 तरीके
वाइटहेड्स को कभी भी फोड़ना नहीं चाहिये नहीं तो वह मुंहासा बन जाता है। अगर आप खूब सारा तेल मसाला और चॉकलेट या शराब पीती हैं तो वह भी कम कर दें। इन सभी चीज़ों के अलावा अगर आप नियमित रूप से नीचे दिये गए घरेलू उपचारों का भी पालन करें तो आपको वाइटहेड्स से हमेशा के लिये छुटकारा मिल सकता है।

एलोवेरा जैल
चेहरे को पानी से धोने के बाद उस पर एलोवेरा जैल लगाएं, इससे आपको काफी फायदा होगा। ऐसा रोजाना करें और फायदा उठाएं।

पानी
रोजाना 3 लीटर पानी पियें और अगर चेहरा ऑइली है तो उसे पानी से दिन में कई बार धोना ना भूलें।

अंडा और शहद
अंडे के सफेद भाग को 1 चम्मच शहद के साथ मिक्स करें और प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे आपके वाइटहेड्स साफ हो जाएंगे। इसे 20 मिनट तक लगाने के बाद पानी से चेहरा धोएं।

नींबू
अपने चेहरे पर नींबू का हल्के हल्के हाथों से रगड़ें। इसमें मौजूद एसिड, पोर्स को खोलेगा और वाइटहेड को बाहर निकालने में मदद करेगा। नींबू का रस अत्यधिक तेल को भी सुखा देता है जिससे वाइटहेड्स होते हैं।

एप्पल साइडर वेनिगर
एप्पल साइडर वेनिगर वाइटहेड्स को सुखा देता है। अपने चेहरे को गरम पानी से भाप देने के बाद थोड़ी सी रूई को एप्पल साइडर वेनिगर में डुबो कर चेहरे के प्रभावित हिस्से पर लगाएं। उसके बाद चेहरे को कुछ देर तक न धोएं।

शहद
शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसे चेहरे पर लगाने से ब्लैकहेड्स और वाइहेड् दोनों ही साफ हो जाते हैं। इसे चेहरे पर 10 मिनट तक लगाए रखने के बाद हल्के गरम पानी से चेहरे को धो लें।

टूथपेस्ट
टूथपेस्ट में मौजूद फ्लोराइड एक्ने और वाइटहेड्स दोनों को ही ठीक करता है। आपको केवले जैल वाला टूथपेस्ट लगाना होगा और कुछ मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लेना होगा।

दूध
2 चम्मच दूध को 1 चम्मच नींबू और थोड़े से नमक के साथ मिक्स करें। इसे चहरे पर गोलाई में लगा कर रगडे़। फिर 20 मिनट के बाद इसे पानी से धो कर चेहरे को धो लें।

कार्न स्टार्च
कार्न स्टार्च और वाइट वेनिगर को 3:1 के भाग में मिक्स करें और पेस्ट बनाएं। इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।

गुलाब जल
एक कॉटन बाल ले कर गुलाब जल में डुबोएं और इसे चेहरे पर लगाएं। फिर इसे धोएं नहीं। नियमित ऐसा करने से आपको वाइटहेड्स से छुटकारा मिल जाएगा। अच्छा रिजल्ट पाने के लिये रोज वॉटर को किसी फेस पैक में भी डाल कर लगा सकती हैं।

चावल का स्क्रब
मुठ्ठी भर चावल को 5 घंटे के लिये पानी में भिगो दें। फिर इसका पेस्ट बना लें और इसे डेड स्किन को हटाने के लिये स्क्रब के रूप में प्रयोग करें।

टी बैग
चाय बनाने के बाद इस्तमाल किया हुआ टी बैग फेंके नहीं। बल्कि इसमें से चाय की पत्तियों को निकाल कर वाइटहेड्स पर लगा कर रगडे़। ऐसा हफ्ते में दो बार करें।



Click it and Unblock the Notifications
