Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
ब्लैकहेड हटाने के लिये प्रयोग करें ये घरेलू उपचार
चेहरे की साफ सफाई पर हर किसी को ध्यान देना चाहिये। अगर चेहरा साफ नहीं रहेगा तो कील-मुंहासे और ब्लैकहेड्स का होना आम बात बन जाएगी। चेहरे पर अगर ब्लैकहेड्स हो गए हों तो चेहरा देखने में काफी गंदा और काला दिखाई देने लगता है। इसलिये जरुरी है कि आप जैसे ही घर पर पहुंचे, उसी समय चेहरे को अच्छे फेस वॉश से साफ कर लें। ब्लैकहेड को कभी भी दबा कर नहीं निकालना चाहिये नहीं तो उस पर नाखून के गहरे निशान पड़ जाते हैं।
Minimum 50% Off on Women's Lifestyle : at Flipkart
यदि ब्लैकहेड को फेस मास्क और स्क्रबर की हेल्प से निकाला जाए तो यह काफी हद तक साफ हो जाते हैं। इसके अलावा आपको अपने आहार को भी बदलने की आवश्यकता है। आइये जानते हैं कुछ घरेलू उपचार जिसकी मदद से आप ब्लैकहेड को हटा सकती हैं।
किचन में रखी सामग्रियों से हटाइये ब्लैकहेड
विशेष बात: चेहरे पर फेस मास्क या स्क्रब लगाने से पहले चेहरे को गरम पानी से 10 मिनट के लिये स्टीम करना चाहिये। फिर स्क्रब करें:

स्क्रबिंग
2 चम्मच बेकिंग सोडा, 1/2 चम्मच नमक और 1 चम्मच पानी मिला कर पेस्ट बनाएं। इस स्क्रब से चेहरे को रगडे़ और फिर हल्के गरम पानी से चेहरे को धो लें।

नींबू का छिलका
नींबू का छिलका ले कर उसे अपने चेहरे पर हल्के हल्के रगडिये। इससे चेहरे का तेल धीरे धीरे कम होना शुरु हो जाएगा और ब्लैक हेड से जल्द राहत मिलेगी।

ओटमील मास्क
1 कम ओटमील में 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा और 3 छोटे चम्मच एलो वेरा जूस को मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद इसे हल्के गरम पानी से धो लें।

टमाटर
1 टमाटर को चौकोर भाग में काट लें। इस पीस को अपने चेहरे पर रगडे़ और हल्के गरम पानी से चेहरे को धो लें। आप इसको रोजाना कर सकती हैं।

बादाम का मास्क
ओटमील, घिसा बादाम और पानी मिक्स कर के पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए तब इसे गीला कर के हाथों से इस मास्क को गोलाई में रगड़ कर साफ करें। इसके लिये हल्के गरम पानी का प्रयोग करें।

एग वाइट मास्क
नींबू के रस को अंडे के सफेद भाग के साथ मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तब अपना चेहरा हल्के गरम पानी से धो लें।

एस्ट्रीजेंट
एक साफ कॉटन बॉल पर कुछ बूंद एस्ट्रीजेंट की डालें। और इससे चेहरे को साफ करें। रात को सोते वक्त एक बार अपना चेहरा एस्ट्रेजेंट से जरुर साफ कर लें।

शहद
शहद को सीधे चेहरे पर लगाएं। इससे जमी हुई गंदगी निकलेगी । जब शहद सूख जाए तब इसे हल्के गरम पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
