Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
केसर फेस पैक- मुंहासे और झाइयां मिटा कर चेहरा बनाए गोरा
सुन्दरता के लिये प्रयोग की जाने वाली केसर एक बहुत ही गुणकारी सामग्री है। इसका उपयोग ज्यादातर एशिया और यूरोप के देशों में किया जाता है। केसर बहुत महंगा आता है क्योंकि केवल 1 ग्राम केसर पैदा करने के लिये बहुत सारे फूलों का उपयोग करना पड़ता है।
READ: गुलाबी त्वचा के लिये लगाइये केसर फेस पैक
केसर का प्रयोग अधिकतर महिलाएं अपनी सुंदरता निखारने के लिये प्रयोग करती हैं। केसर बहुत ही बहुमूल्य सामग्री है जिसे चेहरे पर लगाने से आपके मुंहासे और झाइयां गायब हो सकती हैं तथा चेहा गोरा बन सकता है।
केसर को चेहरे पर लगाने से डेड स्किन हट जाती है तथा साफ और चमकदार त्वचा सामने आती है। यह आपकी स्किन टोन को भी प्राकृतिक तरीके से निखारता है। चेहरा अगर मुर्झाया सा है तो केसर का पैक लगाइये और चेहरे को चमकदार बनाइये।
READ: जानिये केसर के स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ
आइये जानते हैं केसर के प्रयोग से आप कौन कौन से फेस पैक बना सकती हैं, जो कि आपके चेहरे को नया रंग और निखार देगा।

केसर, तुलसी और गुलाब जल
इस पैक को बनाने के लिये 2 चम्मच गुलाब जल में 12-15 केसर के धागे मिला कर 1 घंटे के लिये भिगो कर रखें। उसके बाद थोड़ी सी तुलसी पत्ती ले कर उसे गुलाब जल के साथ मिक्सी में पीस लें। फिर इस पेस्ट के साथ केसर वाला घोल मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

केसर, नीम और गुलाब जल
मुठ्ठी भर नीम की पत्तियों को गुलाब जल के साथ पीस लें और फिर इसमें केसर के 10 धागे डालें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

केसर, हल्दी और पानी
पानी में 10 केसर के धागे डाल कर कुछ देर के लिये रख दें। फिर उसमें 1 छोटा चम्मच हल्दी मिलाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे सादे पानी से धो लें।

केसर, शहद और दूध
1 चम्मच गुनगुने दूध मं 10 केसर के धागे मिला कर 1 घंटे के लिये रख दें। फिर इसमें 1 चम्मच शहद मिक्स करें। उसके बाद इसे चेहरे पर लगा कर आधे घंटे के बाद चेहरा धो दें।

केसर, जैतून तेल और पिसी शक्कर
एक चम्मच जैतून या नारियल तेल ले कर उसमें 10 केसर के धागे मिलाएं। फिर इसमें 2 चम्मच पिसी शक्कर मिलाएं। फिर इस मिश्रण को स्क्रब की तरह चेहरे पर लगा कर रगडे़। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में दो या तीन बार करें।

केसर, चंदन पावडर और दूध
2 चम्मच दूध में 5-6 केसर के धागे डाल कर एक घंटे भिगो कर रखें। फिर उसमें 1 चम्मच चंदन पावडर मिक्स करें। इस पेस्ट को चेहरे पर फेस मास्क की तरह लगाएं और 20 मिनट के बाद इसे सादे पानी से धो लें।

केसर, नारियल तेल, दूध, शक्कर और गुलाब जल
केसर के 2-3 धागों को 1 चम्मच कच्चे दूध में भिगोएं। रातभर इसे ऐसे ही छोड़ दें। फिर सुबह इसमें नारियल की 5-6 बूंद, 1 चम्मच गुलाब जल और चुटकीभर शक्कर मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद इसे पानी से धो लें।

केसर, दूध और सूरजमुखी के बीज
2 चम्मच कच्चे दूध में 6 केसर के धागे मिक्स करें। फिर इसमें 1 चम्मच सूरजमुखी के बीज मिला कर रातभर भीगने के लिये छोड़ दें। दूसरे दिन इसे पीस कर गाढा पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे तथा गरदन पर लगाएं और 20 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
