Latest Updates
-
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय -
Sawan Mehendi Designs 2026: सावन में हाथों पर खूब जचेंगे ये 7 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Mangla Gauri Vrat 2026: आज है सावन का पहला मंगला गौरी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व -
बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी और गले की खराश से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी तुरंत राहत
चेहरे पर कील-मुंहासे हैं तो प्रयोग करें एप्पल वेनिगर
एप्पल साइडर वेनिगर आपको फूड स्टोर से प्राप्त हो सकता है। एप्पल साइडर वेनिगर के सेवन से ना केवल मोटापा भी घटता है बल्कि इसको लगाने से एक्ने और मुंहासों का भी सफाया होता है। यह सिरका थोड़ा तेज होता है इसलिये इसे सीधे त्वचा पर न लगाएं।
READ: शरीर के लिये लाभकारी गुणों वाला सेब का सिरका
एप्पल साइडर वेनिगर चेहरे के बंद पोर्स को खोलता है जो धूल-मिट्टी या अत्यधिक तेल से भरे होते हैं। यह एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से भरा होता है जो कि बैक्टीरिया, वाइरस तथा खमीर आदि को समाप्त कर के संक्रमण को रोकता है। अगर आपके चहरे पर भी मुंहासे हैं तो उन पर एप्पल साइडर वेनिगर लगाइये और झट से रिजल्ट देखिये।

एप्पल वेनिगर इस्तमाल करने का बेहतरीन तरीका जानें:
टोनर की तरह करें प्रयोग
सबसे पहले अपने चेहरे को धो कर प्राकृतिक क्लींजर से साफ कर लें। उसके बाद आधा कप सिरका और उसमें आधा कप पानी मिक्स करें। इस मिश्रण को एक बोतल में भरें और रूई से चेहरे पर लगाएं। उसके बाद आप किसी भी प्रकार का मॉइस्चराइजर लगा सकती हैं। आप चाहें तो सिरके को सीधे भी एक्ने पर लगा सकती हैं। [ऑइली स्किन के लिए 7 घरेलू टोनर]
नोट: टोनर लगाने के बाद चेहरे पर कठोर साबुन या फेस वॉश नहीं लगाना चाहिये।

फेस मास्क भी बनाएं
सिरके का एक भाग पानी या फिर टी ट्री ऑइल के तीन भाग के साथ मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे से दाग धब्बे गायब हो जाते हैं। आप चाहें तो सिरके के दो चम्मच को 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा के साथ मिक्स कर के चेहरे पर लगा सकती हैं। इसे 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। फिर मॉइस्चराइजर लगाएं। इसे हर हफ्ते लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications