Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
हनी फेस मास्क लगा कर दूर कीजिये एक्ने
हर वक्त खूबसूरत दिखने की चाह रखने वाली लड़कियों के चेहरे पर एक्ने या मुंहासे होना एक बुरे सपने की तरह होता है। एक्ने अक्सर चेहरे पर ज्यादा होता है, जिसे ठीक करने के लिये प्राकृतिक उपचार लाभकारी होते हैं। चेहरे के मुंहासों को ठीक करने के लिये शहद काफी अच्छा माना जाता है।
Weekend Sale: Get 90% Off on Lifestyle products at Flipkart
आप शहद की कुछ बूंद भर से ही अपने लिये फेस मास्क तैयार कर सकती हैं। शहद हर तरह की त्वचा के लिये अच्छा होता है। अगर आप भी अपने चेहरे के मुंहासे या एक्ने से परेशान हैं तो उसके लिये प्रयोग कीजिये शहद। आइये जानते हैं शहद से तैयार कुछ फेस मास्क के बारे में-

हनी फेस मास्क से दूर कीजिये एक्ने
1. दालचीनी और शहद मास्क- यह एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है। दालचीनी में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जिसे अगर शहद के साथ मिक्स कर के चेहरे पर लगाया जाए तो फायदा पहुंचेगा।
READ: अपनी ब्यूटी रूटीन में शहद को शामिल करने के 15 तरीके

2. दूध और शहद- दूध संक्रमित त्वचा को ठीक करने के काम आता है। अगर शहद और दूध या फिर दही के साथ मिक्स कर के चेहरे पर लगाया जाए तो मुंहासा तुरंत ही ठीक होने लगता है।

3. स्ट्रॉबेरी और शहद- अपनी क्लीनिंग प्रॉपर्टी की वजह से स्ट्रॉबेरी एक्ने को दूर करने में जरुर सहायता प्रदान करेगी। यह बंद पोर्स को खोलती है और बैक्टीरिया को निकालती है।

4. ओटमील और शहद- ओटमील चेहरे के लिये काफी फायदेमंद होता है। इसमें शहद मिला कर लगाने से एक्ने को आराम से ठीक किया जा सकता है। साथ ही यह एक अच्छा स्क्रब भी हो सकता है। इससे एक्ने के दाग भी गायब किये जा सकते हैं।
READ:किचन में रखी सामग्रियों से हटाइये ब्लैकहेड
5. शक्कर और शहद- शक्कर चेहरे के बंद पोर्स को खोलती है। इसे शहद के साथ मिक्स कर के चेहरे के लिये स्क्रब तैयार करें।

6. एवाकाडो और शहद- एवाकाडो में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो कि एक्ने को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। साथ ही यह संवेदनशील त्वचा के लिये भी काफी अच्छे होते हैं। इसके अलावा इसके और भी ज्यादा फायदे हैं।

7. एलोवेरा और शहद- यह एक बहुत अच्छा मास्क है तो चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने में मदद करता है। यह पिंपल को जल्द से जल्द ठीक कर देता है।



Click it and Unblock the Notifications