Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
चेहरे को नम और चमकदार बनाने के लिये प्रयोग करें दूध
दूध को शरीर या चेहरे पर मॉइस्चराइजर के तौर पर भी प्रयोग किया जा सकता है। दूध में नमी और खूब सारा पोषण होने की वजह से चेहरा और बॉडी चमकदार बन जाते हैं और उनमें नमी आ जाती है। बाजार में बिकने वाली कॉस्मैटिक ना प्रयोग कर के आप कुछ प्राकृतिक सामग्रियों जैसे दूध और मलाई का प्रयोग करें।
सर्दियों में त्वचा निखारे शहद और दूध का लेप

आपको लाभ जल्द ही देखने को मिलेगा। दूध को मॉइस्चराइज के तौर पर इस्तमाल करने से किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आती। दूध के अलावा आप दही या मलाई का भी प्रयोग कर अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं। आइये जानते हैं कि चेहरे को चमकदार और नमी से भरने के लिये दूध का प्रयोग कैसे किया जा सकता है।
चेहरे को नम और चमकदार बनाने के लिये प्रयोग करें दूध

चेहरे को धोन के लिये
एक चम्मच दूध से अपने चेहरे की मसाज करें। उसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। इससे चेहरा मॉइस्चराइज हो जाता है। ऐसा तब करें जब आप नहाने जा रही हों। यदि चाहें तो दूध में अन्य सामग्रियां मिक्स कर सकती हैं। इसके अलावा आप फेस पैक में भी दूध का इस्तमाल कर सकती हैं।
मिल्क पाउडर से बनाइये फेस पैक्स

कच्चे दूध का प्रयोग
अगर कच्चा दूध थोड़ा क्रीमी होगा तो यह आपके लिये अच्छा है। इसे उबाले नहीं। एक साफ कपड़ा लें और उसे कच्चे दूध के कटोरे में डुबोएं। फिर इससे चेहरे को हल्के हाथ से पोछें। 15 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें। इसके बाद चेहरे को उसी कपड़े से स्क्रब करें। फिर चेहरा धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम हो जाएगी और चेहरा साफ दिखने लगेगा। आयुर्वेद के अनुसार दूध पिने के कुछ नियम

शरीर पर दूध का स्पर्श
आप दूध को अपने शरीर पर मॉइस्चराइजर के तौर पर भी प्रयोग कर सकती हैं। इसे हफ्ते में एक बार जरुर उपयोग करें। आपको दूध से नहाने की जरुरत नहीं है। केवल एक कपड़े को दूध से भरे कटोरे में भिगोएं और उससे अपने पूरे शरीर को स्क्रब करें। ऐसा लगातार कुछ दिनों तक करने से आपकी बॉडी में चमक आ जाएगी।
नोट: अगर आपको दूध से एलर्जी या परेशानी होने लगे तो अच्छा होगा कि आप बताए गए प्रयोगों को ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
