Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
गोरी त्वचा पाने के लिए इमली का कैसे करें इस्तेमाल
आपके चेहरे के रंग को प्राकृतिक रूप से साफ करने के लिए इमली एक अच्छी चीज है। इमली का इस्तेमाल करने से त्वचा के दाग धब्बे भी जल्दी ही ठीक होते हैं।
फिर भी किचन में इस्तेमाल होने वाली यह औषधि आपकी त्वचा को जला भी सकती है इसलिए त्वचा पर लगाने से पहले कान के पिछले हिस्से में लगाकर जांच लें कि कोई जलन तो नहीं हो रही है।
READ: सुंदर त्वचा पाने के लिये अपनाइये बाबा रामदेव के ये नुस्खे
आप यदि इमली का इस्तेमाल त्वचा को निखारने के लिए करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपको असर दिखने लगता है।

फ़ेस वॉश के रूप में
आप इमली को फ़ेस वॉश के रूप में काम में ले सकते हैं। इमली को पानी में भिगो दें और बाद में इमली निकालकर बचे पानी से अपने चेहरे को धो लें।

फ़ेस मास्क के रूप में
त्वचा की रंगत के लिए सप्ताह में दो बार इमली का इस्तेमाल करें। इमली को पीसकर इसमें दूध मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर मल लें और जब सूख जाये तो धो लें।

फ़ेस स्क्रब के रूप में
मृत कोशिकाओं से निजात पाने के लिए आप इमली का प्राकृतिक फ़ेस स्क्रब बना सकते हैं। ऐसा करने से आपका चेहरा सुंदर होगा और इसकी रंगत लौटेगी।

फ़ेस टोनर के रूप में
त्वचा को सुंदर बनाने के साथ ही आप इमली को स्किन टोनर के रूप भी इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्मियों में इमली को गुलाब के साथ मिलाकर एक अच्छे स्किन टोनर के रूप में काम में लिया जा सकता है।

एक्सफ़ोलीएटर के रूप में
इमली पाउडर और इमली के जूस को एक एक्सफ़ोलीएटर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आपकी त्वचा सुंदर, बेदाग और निखरी होगी।

आँखों के काले घेरों के निदान के लिए
कई बार काले घेरे आपकी त्वचा को काली और बेजान बना देते हैं, इसलिए इन काले घेरों के निदान के लिए स्किन व्हाइटनिंग के साथ ही इमली का पेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। आँखों के नीचे इस मास्क को लगाएँ और इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें बाद में इसे ठंडे दूध से हटा दें।

इमली का पेस्ट बनाना
इमली का पेस्ट बनाने का तरीका - इमली का पेस्ट बनाने के लिए इमली को धो के साफ कर लें। इमली में दूध और हल्दी का पाउडर मिलाकर पीस लें। जब यह हो जाये तो 10 मिनट के लिए छोड़ दें और इमली को स्किन व्हाइटनिंग के रूप में लगाएं।

इमली का जूस बनाकर
इमली के जूस को स्किन लाइटनिंग के लिए इस्तेमाल करने के लिए यह तरीका अपनाएं- इमली को धो के साफ कर लें। सारे बीज हटा दें। अब इमली के तीन टुकड़े थोड़े गरम पानी में भिगो दें। यदि यह गाढ़ा होता है तो थोड़ा और पानी मिलाकर साइड में रख दें। अब आप इमली के जूस को स्किन लाइटनिंग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

आवश्यक तेल इस्तेमाल करें
त्वचा पर इमली लगाने के बाद आवश्यक प्राकृतिक तेल जैसे कि जैतून का तेल या नारियल का तेल आदि से मसाज करें।

दूध का इस्तेमाल करें
यदि आप तेल नहीं लगाते हैं तो अपने चेहरे को ठंडे दूध से भी धो सकते हैं। इससे इमली लगाने के बाद आपकी त्वचा फ्रेश महसूस होगी।



Click it and Unblock the Notifications
