Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
लौंग का तेल चेहरा बनाए सुंदर और बेदाग
लौंगों को रगडकर लौंग का तेल तैयार किया जाता है। एंटीसेप्टिक, प्रदाहनाशी, जीवाणुरोधी व एंटीवायरल गुणों से लैस यह तेल त्वचा एवं बालों से जुडी कई समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करता है।
लौंग के तेल में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट गुण हैं। लौंग का तेल पोटेशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन एवं विटामिन ए व सी जैसे खनिजों से युक्त है।
लौंग ठंडा होता है अतः त्वचा पर लगाने पर यह तेल ठंडक प्रदान करता है। लौंग का तेल दांत के दर्द सहित जलने, कटने व त्वचा संबंधित कई रोगों से छुटकारा पाने में फायदेमंद है। इसके अलावा, यह गंजापन, रूसी व बालों का झड़ना रोकता है। लौंग के तेल से जुडे अन्य लाभों को जानने के लिए इस लेख को आगे पढें।

1 मुंहासों से निजात दिलाए:
लौंग के तेल में मौजूद एंटीसेप्टिक व रोगाणुरोधी गुण मुंहासों को फैलाने वाले बैक्टीरिया का खात्मा करते हैं। भद्दे मुंहासों से निजात पाने के लिए इन पर लौंग का तेल लगाएं। इस तेल को रात भर रहने दें और फिर सुबह अपने चेहरे को पानी से धोएं। इसके अलावा, लौंग का तेल ब्लैकहेड व व्हाइटहेड से छुटकारा पाने में भी मदद करता है।
2 दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाए:
लौंग का तेल दाग-धब्बों को ही नहीं बल्कि चोट के निशानों को भी मिटाने में मदद करता है। यह प्राकृतिक तेल त्वचा की ऊपरी परत को निकालता है तथा दागों को हलका कर उन्हें गायब कर देता है। इस तरह, यह आपकी त्वचा की रंगत को निखारकर उसे स्वस्थ बनाता है।
3 यह एंटीऑक्सिडेंट का स्रोत है:
लौंग के तेल मे भरपूर मात्रा में मौजूद खनिज आपकी त्वचा पर एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते हैं। ये तत्व आपकी सुंदरता को बढाते हैं। यह गंध तेल कटने, जलने व घाव के उपचार में भी काम आता है।
4 कंडीशनर के रूप में अपनाएं:
आप इस तेल का इस्तेमाल कंडीशनर के रूप में भी कर सकते हैं। लौंग का तेल बालों से जुडी कई समस्याओं को ठीक करता है। यह आपके बालों को लंबा व मुलायम बनाता है तथा आपको स्पिल्ट एंड्स से निजात पाने में मदद करता है।
5 बालों को झड़ने से रोके:
क्या आप गंजेपन से परेशान हैं? लंबे, घने बालों को पाने के लिए अपने बालों में लौंग का तेल लगाएं। इसके लिए लौंग के तेल को नारियल के तेल में मिलाकर अपने सर की मालिश करें। इस तेल को बालों में दो घंटों के लिए रहने दें तथा बाद में अपने बालों को शैंपू से धोएं। इस तरह इस प्रक्रिया को सप्ताह में एक बार दोहराएं।



Click it and Unblock the Notifications
