Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
जैतून के तेल के त्वचा पर होने वाले साइड-इफेक्ट
दुनिया में हर चीज के फाड़े और नुकसान दोनों होते हैं। जैतून के तेल (ऑलिव ऑयल) के साथ भी ऐसा ही है। जैतून के तेल के भी कई साइड-इफ़ेक्ट्स हैं। बाजार में मिलने वाले जैतून के तेल में कुछ केमिकल्स मिश्रित होते हैं। ये केमिकल आपकी त्वचा के लिए बहुत नुकसानकारी हैं।
READ: जैतून के तेल में तला भोजन होता है स्वास्थ्यवर्धक
यदि आपको जैतून के तेल से एलर्जी है तो त्वचा में जलन और चिकत्ते हो सकते हैं। इसलिए जैतून के तेल के नुकसान जानना जरूरी है। हालांकि जैतून का तेल स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद है लेकिन आप इसके साइड-इफ़ेक्ट्स को नजर अंदाज नहीं कर सकते हैं।
READ: स्किन को टाइट बनाए यह तेल
यदि आपको त्वचा पर होने वाले साइड-इफ़ेक्ट्स पता हैं तो आप सावधानी बरत सकते हैं और इसके इस्तेमाल करने का सही तरीका जान सकते हैं।

1. मुहांसेहो सकते हैं
ऑलिव ऑयल भारी होने के कारण त्वचा में आसानी से अवशोषित नहीं हो पाता है। इसलिए त्वचा पर इसकी परत इकट्ठी हो जाती है। यदि आप इसे चेहरे पर लगाते हैं तो इससे मिट्टी और सिबम जाम जाती है जिससे कील-मुहासे हो सकते हैं।

2. त्वचा पर निशान या चिकत्ते हो जाते हैं
अक्सर जैतून के तेल को चेहरे पर लगाने से चमक दिखाई देती है। लेकिन यदि आपकी स्किन ऑइली है तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें। ऑइली स्किन पर ज्यादा सिबम का स्त्राव ज्यादा होता है। यदि इस पर जैतून के तेल का इस्तेमाल भी किया जाता है तो चेहरे पर चिकत्ते, लाल निशान और खुजली हो सकती है।

3. एलर्जी हो सकती है
त्वचा पर इसके खतरों का सही पाता नहीं लगाया जा सकता है। यदि आपको एलर्जी की समस्या है तो इससे दूर रहे नहीं तो यह समस्या ज्यादा हो सकती है। यदि ऑलिव ऑइल के करण आपको किसी भी तरह की एलर्जी होती है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

4. नवजात बच्चे पर इस्तेमाल ना करें
बच्चों पर इसका ज्यादा बुरा असर होता है। आपको पता नहीं होता है कि आपके नवजात बच्चे को एलर्जी है या नहीं। इसलिए बच्चे की जैतून के मसाज करने का खतरा मौल ना लें। यह आपके बच्चे के लिए परेशानी पैदा कर सकता है।

5. शुष्क त्वचा पर भी नुकसानकरी
ऑइली स्किन के अलावा यह शुष्क त्वचा पर भी नुकसानकरी है, कुछ रिसर्चर्स मानते हैं कि जैतून का तेल ड्राय स्किन पर प्राकृतिक मोश्चुराइजर को खत्म कर देता है। इसमें मौजूद ऑलिक एसिड के कारण ऐसा होता है।

6. काले मुहांसे
ऑलिव ऑइल ज्यादा ऑइली होने के कारण त्वचा पर काले मुहासे पैदा कर सकता है। इसके कारण त्वचा में रॉम छिद्रों में मिट्टी जमा होती है और कोशिकाएं भी मृत होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
