Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अब घर पर ही बनाएं खुद के लिये फेस टोनर
अगर आप बाजार से फेस टोनर खरीदती हैं तो यह आपको काफी महंगा पड़ सकता है। अच्छा होगा कि आप घर पर ही अपने लिये प्राकृतिक चीज़ों से फेस टोनर बना लें। घर पर फेस टोनर बनाना काफी आसान है। इसके लिये आपको ऐसी चीज़ों की आवश्यकता पड़ेगी जो आपके घर पर ही उपलब्ध होंगी जैसे, खीरा, टमाटर, तुलसी, हल्दी और शहद आदि।
READ: ऑइली स्किन के लिए 7 घरेलू टोनर
अगर आपके चेहरे पर मुंहासे होते हैं या फिर चेहरे हमेशा ऑयली रहता है तो आपके लिये खीरे से बना टोनर अच्छा रहेगा। प्राकृतिक चीज़ों से तैयार फेस टोनर त्वचा में एक अलग सी ही चमक भरते हैं। ये टोनर ताजी चीज़ों से तैयार किये जाते हैं जिससे ये आपको बेस्ट रिजल्ट देगें।
READ: त्वचा को सुंदर बनाना हो तो लगाइये टमाटर का जूस
तो अगर आप को अपना चेहरा निखारना है, मुंहासे गायब करने हैं या फिर रोम छिद्रों को छोटा करना है तो, हमारे बताए गए ये फेस टोनर घर पर बनाइये और रिजल्ट देखिये।

तुलसी टोनर
थोड़ी सी तुलसी को हाथों से मसल कर आधे कप खौलते हुए पानी में डालें। इसे चलाएं और फिर छान कर उसमें 1 चम्मच एलोवेरा जैल मिक्स करें। इस टोनर को लगाने से एक्ने नहीं होंगे।

मेथी टोनर
एक मुठ्ठी मेथी को 1 गिलास पानी में खौलाएं। फिर इसे छान कर ठंडा कर के स्प्रे बोतल में भर कर यूज़ करें।

हल्दी टोनर
1 चम्मच हल्दी को 3 चम्मच नींबू के रस और एक चौथाई गरम पानी में मिलाइये। फिर इसे टोनर के रूप में प्रयोग कीजिये।

हनी टोनर
1 चम्मच शहद को नींबू रस और 1 अंडे के साथ मिक्स करें। इस टोनर को त्वचा पर लगाइये। इससे पोर्स टाइट होंगे, झुर्रियां गायब होंगी और त्वचा को पोषण मिलेगा।

खीरे और गाजर का टोनर
मुठ्ठीभर पुदीने की पत्ती को पानी उबालें। फिर इसे ठंडा कर के इसमें 3 चम्मच खीरे का जूस और 2 चम्मच गाजर का रस मिलाएं। इस मिश्रण को आइस ट्रे में भर कर जमा दें और फिर इसके क्यूब्स निकाल कर चेहर पर लगाएं।

टमाटर के रस का टोनर
3 चम्मच टमैटो जूस को 1 चम्मच शहद के साथ मिलाएं। इस टोनर को लगाने से चेहरे के दाग धब्बे मिटेंगे और चेहरे पर चमक आएगी।

मिंट और नीम टोनर
मुठ्ठीभर नीम और मिंट की पत्तियां ले कर 15 मिनट तक पानी में खौला लें। फिर उन्हें छान कर पानी अलग कर लें। इस पानी को एक बोतल में भर कर रख कर फेस टोनर की तरह प्रयोग करें। यह टोनर चेहरे से संक्रमण हटाएगा और मुंहासों से भी रक्षा करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
