Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चेहरे पर हल्दी लगाते वक्त कौन-कौन सी गल्तियां करते हैं हम
हल्दी एक ऐसी चीज़ है जो ना केवल खाने में रंग और स्वाद बढ़ाने के काम आती है, बल्कि चेहरे की चमक भी बढ़ा देती है। हम अक्सर अपने फेस पैक में हल्दी और बेसन का प्रयोग करते हैं।
READ: हल्दी फेस पैक से बनाएं चेहरा चमकीला
लेकिन अनजाने में हम ऐसी गल्तियां कर बैठते हैं, जिससे हमें हल्दी के फेस पैक का पूरा फायदा नहीं मिल पाता। अगर आप भी हल्दी डाल कर फेस पैक बनाती हैं और वह आपको असर नहीं कर रहा है, तो आपको जानने की जरुरत है कि आप उसे लगाते वक्त क्या गलती कर रही हैं।
READ: हर चेहरे के लिये खास है उबटन
नीचे कुछ बिंदू दिये हुए हैं, जिससे आपको पता चलेगा कि हम हल्दी फेस पैक लगाते वक्त हम क्या-क्या गल्तियां करते हैं।

हम अनावश्यक सामग्री मिलाते हैं
हल्दी खुद में ही काफी तेज होती है इसलिये आपको इसके साथ कोई अन्य तेज चीज़ जो त्वचा को नुकसान पहुंचाए, नहीं मिलानी चाहिये। आप हल्दी के साथ गुलाबजल, दूध या पानी मिक्स कर सकती हैं।

हम इसे काफी देर तक चेहरे पर रखते हैं
किसी भी फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट से ज्यादा न रखें। अगर हल्दी के पेस्ट को चेहरे पर ज्यादा देर तक रखा तो चेहरा पीला पड़ जाएगा और त्वचा में जलन भी होने लगेगी।

हम इसे ठीक से धोते नहीं
चेहरे से फेस पैक को कोने कोने से न हटाना भी काफी बड़ी गलती है। फेस पैक लगाने के15 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो कर मुलायम तौलिये से पोछना चाहिये।

पेस्ट पर उल्टा पुल्टा लगाते हैं
अक्सर हम पेस्ट को कहीं ज्यादा और कहीं कम लगाते हैं।

गरदन पर पेस्ट लगाना भूल जाते हैं
अक्सर लड़कियां फेस पैक को चेहरे पर तो अच्छी तरह से लगा लेती हैं लेकिन उसे गरदन पर लगाना जरुरी नहीं समझती। इससे आपका चेहरा तो गोरा लगेगा लेकिन गरदन काली ही रह जाएगी।

पैक धोने के बाद साबुन का प्रयोग करते हैं
पैक धोने के बाद अक्सर लोग साबुन से चेहरा धो लेते हें, जो कि एक बहुत बड़ी भूल है।



Click it and Unblock the Notifications
