Latest Updates
-
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स
चेहरे के खुले पोर्स हटाने में मदद करे ये घरेलू उपचार
अक्सर चेहरे पर बडे़ पोर्स हो जाते हैं जो दिखने में काफी मद्दे दिखते हैं। खुले रोम छिद्रों से चेहरे की चमक गायब हो जाती है तथा उम्र भी काफी बड़ी लगने लगती है। आप चाहें तो चेहरे के बडे़ पोर्स को कुछ आसान से घरेलू उपचार से छोटा कर सकती हैं। चेहरे के बडे़ पोर्स को दूर करने के लिये नियमित रूप से प्राकृतिक चीजों से बने फेस पैक लगाने से चाहिये।
Clearance Sale: Up to 90% off on Health Products at HealthKart
अगर आपके चेहरे पर बडे़ बडे़ पोर्स साफ दिखाई देते हैं तो, उसे कम करने के लिये किचन में रखा टमाटर, पपीता, नींबू या फिर अंडा बड़ा ही काम का हो सकता है। इन्हें नियमित रूप से चेहरे पर लगाएं।
चेहरे पर पड़े इन भद्दे दाग को कैसे हटायें?

नींबू का रस
नींबू के रस में ढेर सारा विटामिन सी होता है। नींबू के रस को रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरे को धो लें। यह एक क्लीजिंग एजेंट की तरह कार्य करता है और बडे़ पोर्स को छोटा करने में मदद करता है।

संतरे का छिलका
संतरे के छिलके को पीस कर पावडर बना लें। फिर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिला कर चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद इसे धो लें। कई दिनों तक इसे लगाने से चेहरे के खुले पोर्स बंद हो जाएंगे।

बादाम
बादाम को थोड़े से दूध में रातभर भिगो कर रखें और सुबह पीस कर चेहरे पर फेस पैक बना कर लगाएं। इससे चेहरे पर शाइन आएगी और पोर्स बंद हो जाएंगे।

अंडे
अंडे में एंटी एजिंग और बाइन्डिंग गुण होते हैं जिसे चेहरे पर लगाने से चेहरे के बडे़ पोर्स छोटे हो जाते हैं। अंडे के सफेद भाग को चेहरे पर 10-15 मिनट लगाएं और बाद में पानी से धो लें।

पपीता
पपीते को मसल कर उसमें गुलाब जल डालें और चेहरे पर लगाएं। इससे स्किन टाइट हो जाएगी और चेहरे पर शाइन भी आएगी।

टमाटर
टमाटर का रस रोज सुबह चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरा ब्लीच हो जाएगा तथा पोर्स कम हो जाएंगे।

एप्पल साइडर वेनिगर
आप एप्पल साइडर वेनिगर को रोज वॉटर के साथ मिक्स कर के चेहरे पर लगा सकती हैं। ऐसा कुछ दिनों तक करें।

मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी को दही और गुलाब जल के साथ मिक्स कर के थोड़ी सी हनी के साथ चेहरे पर लगाएं। इससे आपके चेहरे के पोर्स कम हो जाएंगे और स्किन अच्छी हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
