Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
दो दिनों में चेहरे को गोरा करने के बेस्ट तरीके
क्या आप अपने चेहरे को गोरा बनाने के लिये खूब बाजारू उत्पादों का प्रयोग करती हैं? अगर ऐसा है तो, अब आपको ऐसा करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे और उपाय बताएंगे जिनसे आप की गोराई बरकरार रह सकती है।
झट से गोरा बनाने वाले 13 फेस पैक
गोरेपन में कमी आने के कई कारण हो सकते हैं जैसे, कड़ी सूरज की धूप, प्रदूषण, झाइयां या फिर चेहरे पर दाग-धब्बे आदि। बाजार में मिलने वाले स्किन केयल प्रोडक्ट संवेदनशील त्वचा के लिये बडे़ ही हानिकारक माने जाते हैं। बेहतर है कि आप घर में रखी प्राकृतिक चीज़ों का ही प्रयोग करें क्योंकि इनसे किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं होती।
हफ्ते भर में खुद को बनाएं गोरी
निखार पाने के लिए महंगी से महंगी क्रीम, लोशन का इस्तेमाल करना बंद कीजिये और बोल्डस्काई दृारा बताए जाने वाले इन बेहतरीन उपाय का प्रयोग करें। आइये जानते हैं कौन से हैं वे घरेलू नुस्खे जो बना सकते हैं आपको दो दिन में गोरा ।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा और पानी मिला कर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिये लगाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से पहले मुंह को फेस वॉश से धो लें।

दूध-केला
पके हुए केले को थोड़े से दूध के साथ पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।

गुलाब जल
यह आपके चेहरे को टोन कर के पोषण पहुंचाएगा। रोज वॉटर को मिल्क के साथ लगाएं। अच्छा होगा कि आप इसे रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा ब्राइट बनेगी।

एलोवेरा जैल
ऐलोवेरा जैल आपकी त्वचा को गोरा, साफ और नम बनाएगा। इसे चेहरे और गर्दन पर 30 मिनट के लिये लगाएं।

सूरजमुखी बीज
थोड़े से सूरजमुखी बीज को रातभर दूध में भिगो कर रख दें। फिर सुबह इसमें हल्दी और केसर के कुछ धागे डाल कर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दें। कुछ ही दिनों में आपका चेहरा गोरा बन जाएगा।

आम का छिलका
थोड़े से आम के छिलको को दूध के साथ पीस कर पेस्ट बना लें। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट तक लगाने के बाद पानी से धो लें। इससे सन टैन मिट जाएगा और चेहरा गोरा बन जाएगा।

शहद
शहद को कुछ बूंदों को नींबू और थोडे़ से दही के साथ मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे साफ कर लें। इससे चहरा गोरा बनेगा और गंदगी भी साफ होगी।

शक्कर से स्क्रब करें
शक्कर को नींबू के रस के साथ मिक्स करें और हल्के हाथों से चेहरे पर रगड़ें। इससे डेड स्किन हटेगी और गंदगी बाहर निकलेगी।

नारियल पानी
दिन में दो बार चेहरे पर नारियल पानी लगाएं। इसेस दाग धब्बे, झाइयां दूर होती हैं। त्वचा में गोरापन आता है।

पानी का ज्यादा सेवन
पानी शरीर से गंदगी को बाहर निकालता है और चेहरे को टाइट बना कर झुर्रियां मिटाता है। इस वजह से चेहरा साफ और गोरा दिखता है।

अच्छी नींद लें
आपको दिन में 8 घंटों की नींद लेनी जरुरी है। इससे आंखों के नीचे पड़े डार्क सर्कल मिटेगें। साथ ही इससे प्राकृतिक ग्लो आएगा और चेहरा गोरा लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
