Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
मुल्तानी मिट्टी के ये 9 फेस पैक निखार देगें आपकी त्वचा
मुल्तानी मिट्टी को लगभग हर महिला प्रयोग करती है। आप इससे अपने बालों को साफ कर सकती हैं या फिर चेहरे के लिये फेस पैक बना सकती हैं। मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने से चेहरा साफ-सुथरा और निखर जाता है।
READ: झट से गोरा बनाने वाले 13 फेस पैक
मुल्तानी मिट्टी में एल्यूमीनियम सिलिकेट पाया जाता है जो त्वचा को फ्रेश लुक प्रदान करता है। मुल्तानी मिट्टी चेहरे के हर रोग को दूर करती है। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे, दाग-धब्बे, झुर्रियां या फिर झाइयां हैं, तो मुल्तानी मिट्टी से बने फेस पैक को लगाइये।
READ: घर पर कैसे बनाएं प्राकृतिक ब्लीच
मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक कैसे बनाने हैं, आज हम इस बारे में जानकारी देगें। आइये जानते हैं इसके बारे में...

1. तेल वाले चेहरे के लिये
मुल्तानी मिट्टी और रोज वॉटर मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे का पीएच बैलेंस होगा और प्राकृतिक रूप से तेल कम हो जाएगा।

2. कोमल त्वचा के लिये
रातभर 2 बादाम पानी थोड़े से दूध में भिगो दें। फिर सुबह उसे पीस कर उसमें मुल्तानी मिट्टी और जरुरत के हिसाब से और दूध डाल कर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाने से चेहरा मुलायम और साफ बनता है।

3. चमकदार त्वचा के लिये
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में टमाटर का रस और चंदन पावडर मिक्स करें। अगर एक्सट्रा ग्लो चाहिये तो उसमें थोड़ा सा हल्दी मिला लीजिये। इस पैक को चेहरे पर 10 मिनट तक के लिये लगाएं और फिर गरम पानी से चेहरा साफ कर लें।

4. डार्क स्पॉट के लिये
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में पुदीने की पत्ती का पावडर और दही मिक्स करें। इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं और फिर गरम पानी से चेहरे को धो लें।

5. टोन और ऑइल फ्री
मुल्तानी मिट्टी के साथ चंदन पावडर और कुछ बूंद दूध की मिलाएं। इसे चेहरे पर 20 मिनट तक के लिये लगाएं रखें और फिर पानी से धो लें।

6. बिना दाग धब्बों की त्वचा के लिये
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में शहद और पपीता मसल कर मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगाएं।

7. खुरदुरी त्वचा के लिये
चेहरे को टोन करने के लिये आधा चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच दही और एक अंडे का सफेद भाग लीजिये। इसे मिक्स कर के चेहरे पर 20 मिनट तक लगाइये। फिर गरम पानी से धो लें।

8. झाइयां मिटाने के लिये
मुल्तानी मिट्टी और घिसी गाजर तथा 1 चम्मच जैतून तेल मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं।

9. टैनिंग वाली त्वचा के लिये
मुल्तानी मिट्टी और नारियल तेल को मिक्स करें और उसमें थोड़ी सी चीनी मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और थोड़ी देर बाद इसे हल्के हाथों से रगड़ कर छुड़ाएं।



Click it and Unblock the Notifications
